Stocks To Watch: आज यानी मंगलवार 26 सितंबर 2023 को इन कुछ कंपनियों के द्वारा किए गए नवीनतम अपडेट्स की वजह ये फोकस में रह सकते है। इसमें टिप्स इंडस्ट्रीज, आरपीपी इंफ्रा, इंडियन बैंक आदि कम्पनियां शामिल है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
टिप्स इंडस्ट्रीज
टिप्स इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने ऑर्गेनाइजेशन के नए सीईओ के रूप में श्री हरि नायर की नियुक्ति की घोषणा की। श्री हरि नायर के पास करीब 25 सालों का अनुभव है, जिनमें से आखिरी 20 साल उन्होंने संगीत उद्योग में बिताए।
एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में टिप्स इंडस्ट्रीज में कहा कि इस नियुक्ति के साथ ही टिप्स इंडस्ट्रीज का लक्ष्य अपनी मुख्य नेतृत्व टीम को मजबूत करना है, साथ ही राजस्व को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।
आरपीपी इंफ्रा
कंपनी को हाल ही में 482 करोड़ 37 लाख रु का ऑर्डर मिला है। इसमें से चेन्नई पेट्रो की ओर से तमिलनाडु से नागापट्टिम प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ रु का ऑर्डर मिला है। वही, हम बात करें तो इसको इसके अलावा डीआरडीओ से 90 करोड़ रु का आर्डर मिला है।
इंडियन बैंक
सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लोन एंड एडवांस - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध पर केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर बैंक पर 1 करोड़ 62 लाख रु का मॉनेटरी पेनल्टी लगाया।
इंडियन होटल
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने 25 सितंबर 2023 को नीदरलैंड में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आईएचओसीओ बीवी में इक्विटी के रूप में 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनेवस्टमेंट किया।
आईएचओसीओ बीवी लोन चुकाने और अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए यूएसए में यूनाइटेड ओवरसीज होल्डिंग इंक में निवेश जारी रखने के लिए धन का इस्तेमाल करेगा।
कंपनी के पास वर्तमान में आईएचओसीओ की 100 फीसदी चुकता शेयर पूंजी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने आईएचओसीओ के करीब 11 लाख 16 हजार 505 इक्विटी शेयर हासिल करने का प्रस्ताव रखा है, जो आईएचओसीओ की पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी का 3 फीसदी प्रतिनिधित्व करता है।
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज
सोमवार को एम. बी. फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 9 करोड़ 42 हजार 541 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए एक खुली पेशकश की घोषणा की गई।
ये सभी 4 कंपनियां बर्मन ग्रुप की पार्टनर है और अब रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की बकाया इक्विटी शेयर पूंजी का 26.52 फीसदी हिस्सा रखती हैं। सेबी के मुताबिक, सार्वजनिक रूप से बिजनेस करने वाली कंपनी में 25 फीसदी स्वामित्व हिस्सेदारी एक खुली पेशकश के जरिए से खरीदी जानी चाहिए। कैश में 2 हजार 115 करोड़ रु तक के कुल भुगतान के लिए प्रति इक्विटी शेयर ऑफर मूल्य 235 रु है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत