Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में करेक्शन का दौरा फिलहाल जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 11 फरवरी को लगातार 5वें दिन फिसल गए हैं. बाजार की कमजोरी में निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा. बाजार के फिसलने (Stock Market Correction) की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी टैरिफ (US Tariff) है, जिसमें कनाडा, मैक्सिको और चीन से अमेरिका में पहुंचने वाले आइटम पर टैरिफ लगा दिया है. उसके बाद स्टील और एल्युमीनियम पर भी टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसके चलते ग्लोबल मार्केट (Global Market) में भूचाल आ गया. इसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा. सितंबर के रिकॉर्ड हाई (Sensex Record High) से मार्केट करीब 12% नीचे कारोबार कर रहा. बता दें कि सेंसेक्स ने पिछले साल सितंबर में 85978 का ऑल टाइम हाई टच किया था.

Advertisement

कमजोर बाजार में चमकेंगे ये स्टॉक्स

शेयर बाजार की कमजोरी में खरीदारी का तगड़ा मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतालाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों (Top 5 Stocks to Buy) में लेमन ट्री, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और टाटा कंज्युमर शामिल हैं. इन शेयरों में खरीदारी पर निवेशकों को करीब 47% तक की कमाई हो सकती है.

Advertisement

दमदार कमाई के लिए शेयर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) ने खरीदारी के लिए होटल सेक्टर में लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotel Share Price) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्टॉक पर 190 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि 11 फरवरी को शेयर 129.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से करीब 47% की तेजी दिखा सकता है. बता दें कि स्टॉक लॉन्ग टू शॉर्ट में सपाट ही रहा है.

Advertisement

खरीदारी के लिए स्पेश्यालिटी केमिकल सेक्टर में एसआरएफ (SRF Ltd Share Price) का शेयर भी पसंद है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL Top Picks) ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 3540 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि मंगलवार को शेयर 2809 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस लिहाज से शेयर 26% की तेजी दिखा सकता है.

Advertisement

बैंक और हेल्थकेयर स्टॉक्स में निवेश का मौका

MOFSL ने खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Share Next Target) के शेयर को भी पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 11 फरवरी को बीएसई पर 1253 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. बैंकिंग स्टॉक ने पिछले 1 साल में 24% का रिटर्न दिया है. इसका कुल मार्केट कैप 8.85 लाख करोड़ रुपए है.

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए हेल्थकेयर सेक्टर से मैक्स हेल्थकेयर (Brokerage on Max Healthcare Share) को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. साथ ही 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया गया है. जबकि स्टॉक बीएसई पर मंगलवार को 1018 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर ने पिछले 2 साल की अवधि में 132% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

Advertisement

टाटा ग्रुप स्टॉक पर बुलिश ब्रोकरेज

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group Stocks) की कंपनी के शेयर को लिस्ट में शामिल किया है. इसके तहत मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए टाटा कंज्युमर (Tata Consumer Product Share) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1130 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट्स के शेयर 11 फरवरी को 1012 रुपए के भाव पर बंद हुए हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई है. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले को लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें. गुडरिटर्न्स का मकसद आर्टिकल के जरिए जानकारी पहुंचाना है.)