Stocks To Buy: शेयर बाज़ार में पिछले कुछ सत्र में दमदार तेजी देखी गई है और इस बीच कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। हालांकि, पिछले महीनों की बात करें तो बाज़ार में थोड़ी कमज़ोरी रही है। वहीं, पिछले एक साल में सेंसेक्स - निफ्टी सपाट रहा है।
ऐसे में यदि मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें किसी भी बेहतरीन स्टॉक में लॉन्ग टर्म में मुनाफा मिलने की संभावना अधिक होती है। इसी कड़ी में दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म यानी एक साल की अवधि के लिए कुछ स्टॉक्स में निवेश की राय दी है। इसके साथ ही उन्होंने टारगेट प्राइस भी बताए हैं...
यदि आपके पोर्टफोलियो में इन कंपनियों के शेयर हैं तो आप इसे होल्ड कर सकते हैं और यदि नहीं है तो खरीदारी का प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि यहां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करें और मार्केट एक्सपर्ट या किसी वित्तीय जानकार से जरूर राय लें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक साल की अवधि के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप पिक्स में कौन-कौन से शेयर शामिल हैं...
अगले एक साल में इन शेयरों में होगी पैसों की बारिश?
मोतीलाल ओसवाल ने टेक्निकल और फंडामेंटल बेसिस पर जिन शेयरों को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है उनमें Ultratech Cement, Bharti Airtel, BEL, Lemon Tree Hotels, HDFC Bank और Axis Bank का नाम शामिल है।
Motilal Oswal Fundamental Picks
1) Ultratech Cement -: ब्रोकरेज ने 15,200 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 12059.85 से 25% की ग्रोथ को दर्शाता है।
2) Bharti Airtel -: ब्रोकरेज ने 2285 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 1902.55 से 22% की ग्रोथ को दर्शाता है।
3) BEL -: ब्रोकरेज ने 490 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 413.15 से 20% की ग्रोथ को दर्शाता है।
4) Lemon Tree Hotels -: ब्रोकरेज ने 200 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 170.75 से 20% की ग्रोथ को दर्शाता है।
5) HDFC Bank -: ब्रोकरेज ने 1150 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 973.75 से 19% की ग्रोथ को दर्शाता है।
Motilal Oswal Technical Pick
Axis Bank -: ब्रोकरेज ने 1248 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (6 अक्टूबर) के बंद भाव 1212.50 से 8% की ग्रोथ को दर्शाता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी