Stocks To Buy; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्र में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि बीते सत्र शुक्रवार (5 दिसंबर) को दोनों बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए थे। भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच पिछले कुछ महीनों में कुछ स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिसने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है तो कुछ ने नुकसान भी कराया है। ऐसे में निवेशकों को यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि किन शेयरों में पैसे बनेंगे और किन स्टॉक्स में निवेश से बचना चाहिए?

Advertisement

यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।

Advertisement

दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत फंडामेंटल वाले टॉप 5 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इननमें 26% तक की तेजी का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में TATA Steel, Max Financial Services, Coforge, Bharat Electronics, TVS Motor शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...

Advertisement

कोफोर्ज शेयर प्राइस टारगेट (Coforge Share Price Target)

मोतीलाल ओसवाल ने कोफोर्ज के शेयर के लिए 2400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। पिछले सत्र (शुक्रवार 5 दिसंबर) को यह शेयर 1977.10 रुपये पर बंद हुआ था। यह टारगेट करेंट प्राइस के मुकाबले 22% अधिक है। कोफोर्ज का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 2,003.59 रुपये और न्यूनतम स्तर 1190.84 रुपये रहा है।

Advertisement

टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट (Tata Steel Share Price Target)

टाटा स्टील के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 210 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार 5 दिसंबर) को यह शेयर 167.10 रुपये पर बंद हुआ था। यह लक्ष्य मौजूदा भाव से 26% अधिक है। टाटा स्टील का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 187 रुपये और न्यूनतम स्तर 122.60 रुपये है।

Advertisement

टीवीएस मोटर शेयर प्राइस टारगेट (TVS Motor Share Price Target)

टीवीएस मोटर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 4159 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर पिछले सत्र (शुक्रवार 5 दिसंबर) को 3664.75 रुपये पर बंद हुआ था। यह टारगेट वर्तमान मूल्य से 14% अधिक है। टीवीएस मोटर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3,703.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 2170.05 रुपये दर्ज किया गया है।

Advertisement

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर प्राइस टारगेट (Bharat Electronics Share Price Target)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 490 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। पिछले सत्र (शुक्रवार 5 दिसंबर) को यह शेयर 406.17 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे यह लक्ष्य 20% अधिक है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 435.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 240.15 रुपये है।

मैक्स फाइनेंशियल सर्विस शेयर प्राइस टारगेट (Max Financial Services Share Price Target)

मोतीलाल ओसवाल ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विस के लिए 2100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार 5 दिसंबर) को यह शेयर 1689.95 रुपये पर बंद हुआ था। यानी लगभग 25% की ग्रोथ को दर्शाता है। मैक्स फाइनेंशियल सर्विस का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,764.65 रुपये और न्यूनतम स्तर 972.55 रुपये रहा है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]