Stocks To Buy: शेयर बाज़ार में पिछले कुछ सत्र में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालांकि पिछले एक साल की बात करें तो सेंसेक्स करीब 5,100 अंक से अधिक चढ़ा है जबकि एक महीने में 2700 अंक से अधिक उछला है। वहीं, पिछले 6 महीनों में 3400 अंक से अधिक चढ़ा है। निफ्टी50 की बात करें तो एक साल में 1700 अंक से अधिक जबकि 6 महीने में 1400 अंक से अधिक उछले हैं।

Advertisement

पिछले एक साल की बात करें तो कई ऐसे स्टॉक हैं जिसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में यदि मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें किसी भी बेहतरीन स्टॉक में लॉन्ग या मिड टर्म में मुनाफा मिलने की संभावना अधिक होती है। इसी कड़ी में दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 1 साल की अवधि के लिए कुछ स्टॉक्स में निवेश की राय दी है। इसके साथ ही उन्होंने टारगेट प्राइस भी बताए हैं।

Advertisement

यदि आपके पोर्टफोलियो में इन कंपनियों के शेयर हैं तो आप इसे होल्ड कर सकते हैं और यदि नहीं है तो खरीदारी का प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि यहां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करें और मार्केट एक्सपर्ट या किसी वित्तीय जानकार से जरूर राय लें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक साल की अवधि के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप पिक्स में कौन-कौन से शेयर शामिल हैं...

Advertisement

अगले 1 साल में इन शेयरों में होगी पैसों की बारिश?

मोतीलाल ओसवाल ने जिन शेयरों को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है उनमें Swiggy, Acme Solar, Hero Honda, BEL और Dalmia Bharat का नाम शामिल है।

1) Swiggy Share Price Target

ब्रोकरेज ने 560 रुपये का टारगेट दिया है जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) के बंद भाव 409.65 से 34% की ग्रोथ को दर्शाता है।

Advertisement

2) Acme Solar Share Price Target

ब्रोकरेज ने 370 रुपये का टारगेट दिया है जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) के बंद भाव 281.20 से 28% की ग्रोथ को दर्शाता है।

3) Dalmia Bharat Share Price Target

ब्रोकरेज ने 2660 रुपये का टारगेट दिया है जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) के बंद भाव 2100 से 27% की ग्रोथ को दर्शाता है।

4) Hero Honda Share Price Target

ब्रोकरेज ने 6315 रुपये का टारगेट दिया है जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) के बंद भाव 5550 से 14% की ग्रोथ को दर्शाता है।

Advertisement

5) BEL Share Price Target

ब्रोकरेज ने 490 रुपये का टारगेट दिया है जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) के बंद भाव 426.20 से 19% की ग्रोथ को दर्शाता है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]