Stocks To Buy; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्र में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि बीते सत्र शुक्रवार (19 दिसंबर) को दोनों बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए थे। भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच पिछले कुछ महीनों में कुछ स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिसने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है तो कुछ ने नुकसान भी कराया है।
बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत फंडामेंटल वाले टॉप 3 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इनमें 29% तक की तेजी का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में Bharat Electronics, ICICI Bank, Max Financial Services शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...
इन 3 शेयरों में बनेगा पैसा?
आईसीआईसीआई बैंक शेयर प्राइस टारगेट (ICICI Bank Share Price Target)
आईसीआईसीआई बैंक के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 4159 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार 19 दिसंबर) को यह शेयर 1354.15 रुपये पर बंद हुआ था। यह लक्ष्य मौजूदा भाव से 24% अधिक है। आईसीआईसीआई बैंक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,494.10रुपये और न्यूनतम स्तर 1187 रुपये है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर प्राइस टारगेट (Bharat Electronics Share Price Target)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 490 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। पिछले सत्र (शुक्रवार 19 दिसंबर) को यह शेयर 392.75 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे यह लक्ष्य 29% अधिक है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 435.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 240.15 रुपये है।
मैक्स फाइनेंशियल सर्विस शेयर प्राइस टारगेट (Max Financial Services Share Price Target)
मोतीलाल ओसवाल ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विस के लिए 2100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार 19 दिसंबर) को यह शेयर 1686.90 रुपये पर बंद हुआ था। यानी लगभग 22% की ग्रोथ को दर्शाता है। मैक्स फाइनेंशियल सर्विस का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,764.65 रुपये और न्यूनतम स्तर 972.55 रुपये रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!