Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिन पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इनमें HUL, KEI Industries, Persistent Systems, L&T और Mankind Pharma के शेयर शामिल हैं. शेयरों पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग दी गई है. लंबी अवधि में स्टॉक्स से करीब 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
MOFSL के पसंदीदा शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए FMCG सेक्टर से HUL का शेयर पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 3250 रुप का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 29 अगस्त को 2783.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर ने बीते 3 महीने में करीब 17 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी के लिए KEI Industries के शेयर को चुना है. दमदार फंडामेंटल स्टॉक पर लंबी अवधि के लिए 5230 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. शेयर गुरुवार को 4553.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले 6 महीने में 40 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
दमदार स्टॉक्स कराएंगे कमाई
मिडकैप IT सेक्टर से Persistent Systems को ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए पिक किया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर लंबी अवधि के लिए 5700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 29 अगस्त को 5072.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. 78,440 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाले शेयर ने पिछले एक साल में 98 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म ने कंज्युमर ड्युरेबल सेक्टर से L&T को खरीदारी के लिए पिक किया है. MOFSL ने शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. लार्सन एंड टर्बो का शेयर BSE पर 29 अगस्त को 3682.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने पिछले 1 साल में 35 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शेयर ने 2 साल की अवधि में 95 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है.
अच्छे फंडामेंटल वाले धमाकेदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए Mankind Pharma को फार्मा सेक्टर से पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 2650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 29 अगस्त को 2426.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले एक साल में 36 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें