Best Stocks to Buy in 2026; ICICI Direct Top 5 Picks: साल 2025 खत्म होने में अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पूरे साल शेयर बाजार के नज़रिए से देखें तो भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अब निवेशकों के मन में सवाल है कि आने वाला साल 2026 कैसा रहेगा और कमाई के अवसर कहां मिलेंगे।

Advertisement

Stock Market Outlook 2026

यदि एक्सपर्ट्स की मानें तो भारतीय शेयर बाजार 2025 के समापन के बाद 2026 में एक मजबूत स्थिति के साथ प्रवेश करने की तैयारी में है। इसकी मुख्य वजह लगातार आ रहा घरेलू निवेश और विदेशी निवेशकों की संभावित वापसी की उम्मीद है। इस बीच अब ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट की वार्षिक आउटलुक 2026 की रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार, निफ्टी अगले वर्ष 24,200 से 29,200 के दायरे में रह सकता है।

Advertisement

इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती और ट्रेड डील से जुड़ी स्पष्टता बाजार के लिए बड़े ट्रिगर साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) अब बाजार की स्थिरता की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं। वे विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली को लगातार संभालने में सक्षम हैं। हर महीने SIP के जरिए करीब ₹20,000 करोड़ का निवेश आ रहा है, जिसे एक्सपर्ट 'स्टिकी कैपिटल' कहते हैं।

Advertisement

2026 में इन सेक्टर्स में दिखेगी दमदार तेजी

आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक, 2026 में बाजार में सेक्टोरल रोटेशन साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। यदि विदेशी निवेशकों की वापसी होती है, तो BFSI (बैंकिंग और फाइनेंस), मेटल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं, 2025 में FII की भारी बिकवाली झेल चुके आईटी, FMCG और हेल्थकेयर सेक्टरों में शॉर्ट कवरिंग के कारण सुधार संभव है। इसके अतिरिक्त, मुनाफावसूली का दबाव घटने और लंबी अवधि की मजबूत मांग के चलते सीमेंट व इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर भी रिकवरी के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

Stocks To BUY For 2026: ब्रोकरेज की टॉप 5 पिक्स

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के अनुसार, पूरे बाजार पर दांव लगाने के बजाय चुनिंदा शेयरों में निवेश ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। फर्म ने 2026 के लिए कुछ टॉप स्टॉक पिक्स सुझाए हैं, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, मैरिको, सन फार्मा, TCS और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India Share Price Target)

बैंक ऑफ इंडिया को PSU बैंकों के बेहतर प्रदर्शन का लाभ मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में निवेश के लिए 180 रुपये का टारगेट दिया है जो वर्तमान प्राइस से 30% अधिक है। ब्रोकरेज ने 115 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने का सुझाव दिया है।

Advertisement

मैरिको (Marico Share Price Target)

FMCG सेक्टर में मैरिको बेहतर रिस्क-रिवार्ड के साथ एक आकर्षक विकल्प है। आईसीआईसीआई ने इसमें खरीदारी के नज़रिए से 880 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा कीमत से 21% अधिक है। साथ में 638 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement Share Price Target)

अल्ट्राटेक सीमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में नई तेजी के बीच अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 12 महीने का टारगेट प्राइस 14,500 रुपये दिया है जो करंट प्राइस से 26% अधिक है और साथ में 9,970 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की राय दी है।

Advertisement

टीसीएस (TCS Share Price Target)

टेक्नोलॉजी सेक्टर में TCS को शॉर्ट कवरिंग और FII की वापसी से लाभ मिल सकता है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 3,775 रुपये का टारगेट दिया है जो वर्तमान मूल्य से 19% अधिक है और 2,840 का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

सन फार्मा शेयर (Sun Pharma Share Price Target)

सन फार्मा को फार्मा सेक्टर की वापसी का बड़ा लाभ मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने इसके लिए 2,180 रुपये (वर्तमान मूल्य से 23% अधिक) का टारगेट प्राइस दिया है और 1,540 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]