Stocks News Today: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में नजर आ रहे है। सेंसेक्स करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ 79,930 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 80 अंक के करीब फिसलकर 24,270 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कई कंपनियों के तिमाही के नतीजे और अन्य अहम अनाउंसमेंट बाजार को आज प्रभावित कर रही है। आज किन-किन स्टॉक्स में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है, ये आप यहां फटाफट चेक कर सकते हैं।
1. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
कंपनी का मार्च तिमाही का मुनाफा 59.2% बढ़कर ₹344.9 करोड़ हो गया है, जबकि रेवेन्यू 17.3% बढ़कर ₹4,608.2 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने ₹8.25 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। तिमाही नतीजों के बाद आज बीएसई पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर आज -2.34% की गिरावट के साथ 1124 रुपये पर है। पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 1150 रुपये पर बंद हुआ था।
2. एलटीआईमाइंडट्री
इस आईटी कंपनी का तिमाही मुनाफा 3.97% बढ़कर ₹1,128.5 करोड़ हो गया है और कंपनी ने ₹45 प्रति शेयर डिविडेंड देने की जानकारी दी है। बीएसई पर एलटीआईमाइंडट्री के शेयर आज तिमाही नतीजों के बाद 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 4500 रुपये पर है।
3. बजाज हाउसिंग फाइनेंस
कंपनी का मुनाफा 53.8% बढ़कर ₹586.7 करोड़ हो गया है, और रेवेन्यू 25.6% बढ़कर ₹2,508 करोड़ पहुंच गया। नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 30.8% की बढ़त हुई है। बीएसई पर आज कंपनी के शेयर 2.12% की उछाल के साथ 134.65 रुपये के भाव पर है। पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 131 रुपये पर क्लोज हुआ था।
4. अदाणी ग्रीन एनर्जी
कंपनी ने 2,000 मेगावाट की सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.25 अंकों की उछाल के साथ 953 रुपये पर है।
5. भारत फोर्ज
अमेरिका ने दूसरे देशों से आने वाले बड़े ट्रकों और उनके पार्ट्स की जांच शुरू की है। ये जांच इसलिए हो रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ये चीजें अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। इस खबर का असर भारत की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज पर पड़ा है। कंपनी के शेयर 2% से ज्यादा गिर गए हैं, क्योंकि वह अमेरिका को ट्रक पार्ट्स सप्लाई करती है। अगर अमेरिका इन पर कोई टैक्स या रोक लगाता है, तो भारत फोर्ज को नुकसान हो सकता है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.97% की गिरावट के साथ 1113 रुपये पर है।
आज इन कंपनियों के आएंगे मार्च तिमाही के नतीजे
आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एसीसी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, साइएंट, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, लॉरस लैब्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एमफेसिस, नेल्को, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, टानला प्लेटफॉर्म्स और वारी टेक्नोलॉजीज आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
More Articles
- Karur Vysya Bank: नतीजों के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार, आगे बड़ी तेजी बाकी?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?