Gautam Adani Back In Top 20 Billionaires: मंगलवार और बुधवार को अदानी ग्रुप के स्टॉक्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, इस दौरान कंपनी के शेयर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस जबरदस्त फायदे से गौतम अडानी वापस दुनिया के 20 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में वापस आ चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 66.7 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ बिते बुधवार को अदानी दुनिया के 20 अरबपतियों में 19वें नंबर पर हैं।

Advertisement

आपको बताते चलें कि पिछले मंगलवार और बुधवार को अदानी ग्रुप की संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.33 लाख रुपए करोड़ की बढ़त देखने को मिली। जिसने अदानी को वापस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में लिया कर खड़ा कर दिया है।

Advertisement

अलग-अलग एक्सचेंज के द्वारा प्राप्त किए गए आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि भारत का मार्केट 4 ट्रिलियन डॉलर की कैपिटल के साथ दुनिया के सबसे पांच मूल्यवान बाजारों में से एक बन गया है।

अदानी ग्रुप की प्रमुख फर्म अदानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में मंगलवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई। लेकिन असली तेजी अदानी टोटल गैस लिमिटेड के शेरों ने पकड़ी और लगभग 20 प्रतिशत का उछाल प्राप्त किया। वहीं अदानी ग्रीन एनर्जी के शेरों ने करीब 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और अदानी पावर के शेयर में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

Advertisement

इस दौरान अदानी पावर के शेयर अपने 423 रुपए के साथ 52 हफ्ते की उच्च स्तर को भी छू लिया। वहीं अदानी विल्मर के स्टॉक में लगभग 6 फीसदी की तेजी देखी गई। अदानी पार्ट्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हुई।

गौरतलब है कि बुधवार को भी इन सभी स्टॉक में तेजी देखी गई। बात करें बुधवार की तो इस दिन अदानी टोटल गैस के शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

वहीं अगर बात की जाए भारत में तो गौतम अदानी मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, जिनकी नेटवर्क 89.5 बिलियन डॉलर है। 2023 में उनकी नेटवर्क में 2.34 बिलियन डॉलर से अधिक की बढ़त देखी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अडानी के संयुक्त शेयरों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 33000 करोड़ से ज्यादा बढ़कर 11.6 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

Advertisement

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अदानी की कुल संपत्ति में 6.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि अभी भी अडानी की साल-दर-साल आधार पर कुल संपत्ति 53.8 बिलियन डॉलर कम है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही बाजार नियामक सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अदानी ग्रुप के खिलाफ उनकी जांच पूरी हो गई है और अब और समय लगाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद गौतम अडानी के सभी 10 शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।

Advertisement

आपको बताते चलें की उच्चतम न्यायालय द्वारा अप्वॉइंट की गई एक एक्सपर्ट कमेटी ने इस साल मई में अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा था कि गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों में के शेयरों के भाव में उतार-चढ़ाव से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिला।

आपको बताते चलें की इस साल की शुरुआत में गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। लेकिन तभी हिंडेनबर्ग द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट से अदानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और गौतम अडानी दुनिया के सब 20 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट से भी बाहर हो गए थे। हालांकि उसके बाद कंपनी के स्टॉक ने बेहतर परफॉर्म किया है और अडानी को वापस दुनिया के 20 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में ला दिया है।