नयी दिल्ली। लगातार 4 दिन गिरने के बाद बुधवार को आखिरकार शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी। सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज शेयर बाजार में रही तेजी के 4 मुख्य कारण माने जा रहे हैं, जिनमें कोरोनावायरस का घटता प्रभाव, चीन में फैक्ट्रियों के दोबारा खुलने की शुरुआत से वैश्विक शेयर बाजारों में आयी तेजी, फार्मा, मेटर और बाकी शेयरों में हुई खरीदारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए सरकार के कदम शामिल हैं। आज सेंसेक्स के 1,518 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1010 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 40,894.38 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,121.51 पर खुला और आखिर में 428.62 अंकों या 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 41,323 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,357.16 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,992.50 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,090.60 पर खुल कर 133.40 अंक या 1.11 फीसदी की मजबूती के साथ 12,125.90 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 21 में मजबूती और 09 में कमजोरी आयी। इनमें बजाज फाइनेंस में 2.79 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.74 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.60 फीसदी, ओएनजीसी में 2.47 फीसदी, एचडीएफसी में 2.32 फीसदी और नेस्ले इंडिया में 2.29 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 1.33 फीसदी, टीसीएस में 0.93 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.80 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.38 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.28 फीसदी और मारुति में 0.23 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक उछले। आज बीएसई मिडकैप में 1.34 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 1.41 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.1.48 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.28 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - 3 करोड़ रु का फंड तैयार करने का प्लान, जानें हर माह का निवेश
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय