शेयर बाजार में सोमवार का दिन ऐतिहासिक हो सकता है. क्योंकि बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल सकती है. गिफ्ट निफ्टी करीब 800 अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 23500 का लेवल पार कर ली है. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजार में भी तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के लिए फिलहाल बड़ा ट्रिगर लोकसभा चुनाव है. एग्जिट पोल में NDA को मिली बहुमत से जोश देखने को मिल सकता है. इसके अलावा ऑटो बिक्री के आंकड़े और GST कलेक्शन से भी असर रहेगा.
अच्छे घरेलू संकेत
घरेलू मैक्रो इकोनॉमी के अच्छे आंकड़े आए हैं. बीते हफ्ते आर्थिक मोर्चे पर दोहरी खुशखबरी मिली. Q4 GDP ग्रोथ 6.2 परसेंट से बढ़कर 7.8% हुई. FY24 में ग्रोथ रेट 8.2 परसेंट रही. इसके अलावा बीते वित्त वर्ष का वित्तीय घाटा भी अनुमान से कम 5.6 परसेंट ही रहा. साथ ही टैक्स कलेक्शन में भी मई के दौरान दमदार ग्रोथ जारी रही. मई का GST कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपए रहा. एग्जिट पोल में मोदी सरकार की प्रचंड जीत से भी बाजारों को सपोर्ट मिलेगा.
विदेशी निवेशकों की जून में लौटी खरीदारी
मई महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIsने कैश मार्केट में जमकर शेयरों की बिकवाली की. इस दौरान FIIs ने करीब 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों की बिकवाली की. डेरिवेटिव सेगमेंट में भी FIIs ने निफ्टी में बड़ा शॉर्ट पोजीशन बनाए. हालांकि, जून की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि FIIs ने 1 जून को खरीदारी की. इस दौरान कैश मार्केट में 1613 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने शुक्रवार को 2114 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
मई ऑटो बिक्री के आंकड़े
Hero MotoCorp की कुल बिक्री मई में 4.1% घटकर 4.98 लाख यूनिट रही. इस दौरान घरेलू बिक्री 5.7% घटकर 4.79 लाख यूनिट रही. जबकि एक्सपोर्ट 67.3% बढ़कर 18,673 यूनिट रही. Tata Motors की घरेलू बिक्री 2% बढ़कर 75,173 यूनिट रही. कुल CV बिक्री 2% बढ़कर 29,691 यूनिट रही. साथ ही PV बिक्री 2% बढ़कर 47,075 यूनिट रही. Maruti Suzuki India ने मई महीने में कुल 1.74 लाख यूनिट की बिक्री रही. इस दौरान घरेलू बिक्री 3.4% बढ़कर 1.57 लाख यूनिट रही. घरेलू PV सपाट 1.44 लाख यूनिट रही. कुल एक्सपोर्ट 34.4% गिरकर 17,367 यूनिट रही.
ग्लोबल मार्केट से संकेत
ग्लोबल मार्केट में भी जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी हो रही. शुक्रवार को डाओ 1.5% की मजबूती के साथ बंद हुआ. S&P 500 भी करीब एक फीसदी चढ़ा. हालांकि, नैस्डैक सपाट बंद हुआ. बता दें कि मई में डाओ 2.3%, S&P 500 4.8% और नैस्डेक 6.9% उछले. अमेरिका के मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर नजर डालें तो पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर अनुमान मुताबिक 2.7% पर रहा. वहीं, कोर PCE अनुमान मुताबिक 0.2% पर रहा. नतीजतन, 10-ईयर की बाॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.5% के नीचे आ गई.
कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट से भी अच्छे संकेत आ रहे. क्योंकि कच्चे तेल और बुलियन्स में गिरावट दर्ज की जा रही. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया, जोकि 4 महीने के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है. तेल उत्पादक समूह ओपेक+ ने उत्पादन कटौती की मियाद बढ़ा दी है. वहीं, शुक्रवार को सोने चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. बेस मेटल में कॉपर 3 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया है.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें