Stock Market Triggers Today: शेयर बाजार में बुधवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजारों पर दिख सकता है. गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 23700 के स्तर पर फिसल गया है. अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मिक्स ट्रेड देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल भी ऊपरी स्तरों से फिसल गया है. इससे पहले मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई थी. पहली बार सेंसेक्स ने 78,164 और निफ्टी ने 23,754 का लेवल टच किया, जोकि ऑल टाइम हाई भी है.
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 550 अंक यानी करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 39700 के लेवल को पार कर गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 2780 के पार कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 18000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई इंडेक्स आधे फीसदी की मजबूती के साथ 3000 के पास कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी शेयरों बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. डाओ इंडेक्स में लगातार 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. इंडेक्स कल 300 अंक लुढ़ककर गिर गया है. वहीं, IT में तीन दिन के बाद रिबाउंड देखने को मिल रहा है. इसके दम पर नैस्डैक इंडेक्स 1.25% उछल गया है. NVIDIA का शेयर 3 दिन की गिरावट के बाद कल 7% उछला. 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.25% के पास स्थिर ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का अपडेट
कमोडिटी बाजारों में भी एक्शन देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में सुस्ती देखने को मिल रहा है. सोना 2332 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 29 डॉलर प्रति ऑन्स के आसपास कारोबार कर रही है. बेस मेटल में आज कॉपर 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. एल्यूमिनम सुस्त है, जबकि जिंक और लेड में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रहा है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को संस्थागत निवेशकों का मिलाजुला ट्रेड देखने को मिल. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में 1,176 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 149 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स