शेयर बाजार में गुरुवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. ग्लोबल मार्केट में तेज करेक्शन और घरेलू बाजारों में वीकली एक्सपायरी का असर दिख सकता है. गिफ्ट निफ्टी भी सपाट 24650 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. बाजार की हलचल के बीच चुनिंदा कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. आज नतीजे पेश करने वाली कंपनियों में इंफोसिस, हैवेल्स इंडिया समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा नतीजे पेश कर चुकी कंपनियों के शेयरों पर भी बाजार की नजर होगी. इससे पहले बुधवार को मुहर्रम की वजह से छुट्टी रही. जबकि मंगलवार को बाजार सपाट बंद हुए थे.
एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली
चिप स्टॉक्स में तेज करेक्शन का असर एशियाई शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 2% की गिरावट के साथ 40300 के नीचे फिसल गया है. कोरिया का कोस्पी भी करीब 1.5% तक फिसल गया है. इंडेक्स 2800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ 17700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई बाडार करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 3000 के नीचे फिसल गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली
अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार करेक्शन देखने को मिला. हालांकि, डाओ का शानदार प्रदर्शन जारी है. इंडेक्स 2 दिनों में करीब 1000 अंक तक उछल चुका है. डाओ परसो 750 अंकों की बड़ी छलांग के बाद कल 250 अंक चढ़ा. बैंकों में तेजी के दम पर इंडेक्स पहली बार 41000 के पार निकला. अमेरिकी स्टॉक्स में रोटेशन जारी है. IT, सेमि कंडक्टर शेयर्स में भारी मुनाफावसूली दर्ज की गई. नैस्डेक कल 500 अंक टूटा. इस लिहाज से इंडेक्स के लिए 1.5 साल में सबसे ख़राब दिन रहा. रसल 2000 में भी 1% की गिरावट दर्ज की गई.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी जोरदार एक्शन दर्ज किया जा रहा है. डॉलर इंडेक्स 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. कॉमैक्स पर सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. बेस मेटल्स में सुस्ती बरकरार है. ग्लोबल मार्केट में 3 दिनों से कच्चे तेल में जारी गिरावट पर कल ब्रेक लग गया है, जोकि 85 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. 10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 4.2% के नीचे है.
आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
Infosys, Havells India, Polycab India, Persistent Systems, JSW Infrastructure, Tata Communications, L&T Technology Services, Tata Technologies, Dalmia Bharat, Grindwell Norton, CIE Automotive India, Sterling and Wilson Renewable Energy, Newgen Software Technologies, Tanla Platforms, Ceat, Shoppers Stop, Mastek , South Indian Bank, Rallis India समेत अन्य कंपनियां Q1 नतीजे जारी करेंगी.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!