भारतीय शेयर बाजार में कारोबार हफ्ते के पहले दिन एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं. इंडेक्स करीब 40 अंकों की कमजोरी के साथ 24350 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं. ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में खरीदारी दर्ज की जा रही है. जबकि अमेरिकी वायदा बाजारों में सुस्ती है. इससे पहले शुक्रवार को घरेलू मार्केट में जमकर खरीदारी हुई थी. सेंसेक्स 819 अंक उछलकर 79,705 पर बंद हुआ था.
अदानी ग्रुप के शेयरों पर नजर
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को एक और रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. हालांकि, उन्होंने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. ऐसे में अदानी ग्रुप के शेयरों पर आज भी नजर होगी. इसके अलावा REITs पर भी फोकस होगा. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RETIs पर SEBI के रेगुलेशन से Blackstone का फायदा पहुंचा है.
Q1 नतीजों वाले शेयरों पर रहेगी नजर
शेयर बाजार में आज नतीजों वाले शेयरों पर भी नजर होगी. Balrampur Chini, Vodafone Idea, Hindustan Copper, Nalco, NMDC, IRFC, Natco Pharma, Happiest Minds, HUDCO, RCF, AIA Engineering, Campurs Actiwear, DOMS Industries, ITI, MM Forgings, Rategain, Yatra Online जैसी कंपनियां नतीजे जारी करेंगी.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों की ओर से शुक्रवार को कैश मार्केट में खरीदारी देखने को मिली है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 9 अगस्त को कैश मार्केट में नेट 407 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में नेट 3980 करोड़ के शेयर खरीदे थे. बता दें कि FIIs की तेज बिकवाली का ही असर रहा घरेलू बाजारों में भारी बिकवाली भी दर्ज की गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अब तक अगस्त में करीब 13400 करोड़ रुपए के शेयरों के बिकवाली की है.
एशियाई शेयर बाजारों में मिक्स ट्रेड
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिलेजुले ट्रेड देखने को मिल रहे हैं. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी सवा फीसदी की मजबूती के साथ 2600 के ऊपर कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 17100 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई मार्केट भी हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे. आज जापान के बाजार बंद हैं.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को हल्की मजबूती दर्ज की गई. डाओ 400 अंक की रेंज में कारोबार किया और अंत में 50 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. नैस्डेक और S&P 500 पर भी आधे फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. INDIA VIX 15% लुढ़क गया. साथ ही 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड 3.9% के पास पहुंच गई है. इस हफ्ते US के CPI और PPI आंकड़े, जुलाई के रिटेल बिक्री आंकड़े, वॉलमार्ट और होम डिपो के नतीजे समेत UK में CPI, GDP और रिटेल बिक्री के आंकड़ों पर नजर रहेगी.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें