Share Bazar Today: शेयर बाजार में गुरुवार को तूफानी खरीदारी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गैप-अप के साथ शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ 24400 के पार निकल गया है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कमेंट्री में दरों में कटौती के संकेत से ग्लोबल मार्केट में जोश है. एशियाई बाजारों से लेकर अमेरिकी बाजारों तक तूफानी खरीदारी हो रही है. निफ्टी 50 की आज वीकली एक्सपायरी भी है. इसके अलावा TCS के नतीजों पर भी नजर होगी.
TCS Q1 Results
आज बाजार की नजर IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS के शेयरों पर होगी. कंपनी बाजार बंद होने के बाद Q1 नतीजे जारी करेगी. कंपनी कारोबारी साल 2024 की पहली तिमाही यानी अप्रैल - जून के रिजल्ट्स जारी करेगी. नतीजों से पहले TCS का शेयर बुधवार को 4% गिरकर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी
अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद और टेक्नोलॉजी शेयरों में तूफानी खरीदारी से जोश देखने को मिल रहा. जापान का निक्केई इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. इंडेक्स करीब 350 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
इंडेक्स 42150 के पार निकल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 2890 के लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी उछलकर 17700 के करीब हो पहुंच गया है. चीन का शंघाई भी 3000 के पास पहुंच गया है.
दरों में कटौती की उम्मीद से दौड़ा US मार्केट
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स में रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही है. दोनों इंडेक्स लगातार सातवें दिन तेजी के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंचे. डाओ 430 अंकों की मजबूती के साथ 39700 के पार बंद हुआ है.
फेड चेयरमैन ने दिए दरें घटाने के संकेत
अमेरिकी सेंट्रल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई अभी 2% पर नहीं आई, लेकिन उम्मीद है कि जल्द यहां तक आएगी. इसके तहत सिर्फ महंगाई लक्ष्य नहीं बल्की रोजगार बनाए रखना भी उद्देश्य है.
पॉवेल ने कहा कि महंगाई दर को 2% पर लाने के लिए मंदी, बेरोजगारी बढ़ाने की जरूरत नहीं है. महंगाई को 2% तक आने का इंतजार इकोनॉमी के लिए जोखिम है. आगे उन्होंने कहा कि दरों में कटौती के लिए महंगाई के 2 परसेंट तक आने का इंतजार नहीं करेंगे. फिलहाल आज आने वाले महंगाई के आकड़ो पर नजर रहेगी.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
10-ईयर का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.29% पर ट्रेड कर रहा है. डॉलर इंडेक्स भी 104.96 पर आ गया है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में मजबूती दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. सोने की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2380 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है. हालांकि, कॉपर में नरमी है, जोकि हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है.
संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट
संस्थागत निवेशकों का मूड भारतीय शेयर बाजारों को लेकर कल अच्छा ही रहा. संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को कैश मार्केट में खरीदारी की. कल विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में नेट 584 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी कैश मार्केट में 1182 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?