शेयर बाजार में आज 19 जून को नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. बाजार में दमदार ग्लोबल संकेतों के बूते तेजी दर्ज की जा सकती है. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 23700 के आसपास ट्रेड कर रहा. अमेरिकी और एशियाई शेयरों बाजारों में भी रिकॉर्ड रैली जारी है. ताइवान के बाजार नए शिखर पर ट्रेड कर रहे. कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे. अमेरिकी शेयर बाजार भी रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार भी मंगलवार को लगातार 5वें दिन तेजी दर्ज की गई.
एशियाई शेयर बाजारों में तूफानी तेजी
एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. जापान का निक्केई इंडेक्स 221 अंक ऊपर 38700 के पार ट्रेड कर रहा है, जोकि एक्सपोर्ट के अनुमान से बेहतर आंकड़ों से जोश में है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1 फीसदी की मजबूती के साथ 2800 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. ताइवान के बाजार में नया रिकॉर्ड बना. इंडेक्स 2% की मजबूती के साथ 18200 के पार कारोबार कर रहा. हालांकि, चीन का शंघाई मार्केट हल्की गिरावट के साथ 3000 के लेवल पर आ गया है.
अमेरिकी शेयर बाजार में जारी है रिकॉर्ड रैली
US बाज़ारों में कल चौतरफा खरीदारी दर्ज की गई. इसके चलते नैस्डेक इंडेक्स में लगातार 7वें दिन नए रिकॉर्ड हाई बने. IT और सेमि कंडक्टर शेयर्स का दमदार एक्शन बरक़रार है. इंडेक्स में जोश भरने का काम NVIDIA ने किया, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. इसमें मार्केट कैप के लिहाज से एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया. NVIDIA के शेयर में इस साल 175% की तेजी दर्ज की गई.
S&P 500 ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है. इंडेक्स पर गोल्डमैन सैक्स के बाद अब सिटी ने भी टारगेट बढ़ा दिया है. सिटी ने S&P 500 पर इस साल का टारगेट बढाकर 5600 कर दिया है. मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े भी मई रिटेल बिक्री अनुमान से कम रहे, जोकि मई में रिटेल बिक्री में 0.1%की बढ़त, अनुमान 0.2% का था.
कमोडिटी मार्केट का हाल
बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.2% के पास आ गया है. डॉलर इंडेक्स में नरमी देखने को मिल रही, जोकि 105 के नीचे फिसल गया है. वहीं, कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही. ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. क्रूड का भाव 7 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. बुलियन मार्केट में सोने और चांदी में भी खरीदारी हो रही. बेस मेटल में कॉपर 2 महीने के निचले स्तर से संभला है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों के मूड अच्छा
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों का मूड अच्छा लग रहा. क्योंकि मंगलवार को लगातार दूसरे दिन खरीदारी की है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में 2569 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 1556 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की.
More Articles
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!