Stock Market Triggers: भारतीय शेयर बाजार में मंदी का दौर जारी है. अकेले फरवरी में निफ्टी में 5.88% की गिरावट आई है. इस दौरान 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 4,302 अंक यानी 5.55% की गिरावट आई है. जबकि पिछले साल 27 सितंबर को 85,978.25 का ऑल टाइम हाई तक पहुंचा.

Advertisement

सेंसेक्स में अपने रिकॉर्ड हाई से 12,780.15 अंक यानी 14.86% की गिरावट आई है. इसी तरह निफ्टी में 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 के अपने ऑल टाइम हाई से 4,152.65 अंक यानी 15.80% की गिरावट आई है.

Advertisement

बाजार के दिग्गज का नजरिया

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक निवेशक टैरिफ पॉलिसीज और बेरोजगारी दावों जैसे इवेंट्स पर बारीकी से नज़र रखेंगे. उनका अनुमान है कि नियर टर्म में मार्केट का कंडीशन कमजोर नजर आने वाला है. लेकिन अगले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में बेहतर कंपनी नतीजों और ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता कम होने के बाद धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है.

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू इंडिकेटर्स की कमी की वजह से बाजार में कमजोरी जारी रहने की आशंका है. वहीं, दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही. यह 7 तिमाहियों के निचले स्तर से रिकवर किया है. हालांकि, सालाना आधार पर ग्रोथ रेट कमजोर है.

Take a Poll

FPIs की बिकवाली जारी

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स यानी FPIs ने फरवरी में भारतीय इक्विटी से 34,574 करोड़ रुपए निकाले हैं. इससे 2025 के पहले 2 महीनों में कुल निकासी 1.12 लाख करोड़ रुपए हो गई है. दरअसल, FPIs की निकासी का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल ट्रेड टेंशन बढ़ना और कॉर्पोरेट अर्निंग ग्रोथ पर चिंता है.

Advertisement

GST Collection में इजाफा

फरवरी में घरेलू खपत में बढ़ोतरी के कारण जीएसटी कलेक्शन 9.1% बढ़कर लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपए हो गया. ऑफिशियल डेटा के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी से 35,204 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी से 43,704 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी से 90,870 करोड़ रुपए और मुआवजा सेस से 13,868 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ.

फरवरी में ऑटो बिक्री

बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स में ऑटो बिक्री के आंकड़े भी अहम होंगे. क्योंकि फरवरी में धीमेपन व मांग घटने से ऑटो कंपनियों की बिक्री सुस्त रही. इस दौरान दिग्गज मारुति सुजुकी की बिक्री में मामूली बढ़त दिखी, तोवहीं ह्यूंडई और टाटा मोटर्स सहित अन्य कंपनियों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई.