Stock Market Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1-1 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स 79900 के लेवल के पार निकल गया है. निफ्टी भी 24,400 के पार पहुंच गया है. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, IT और रियल्टी सेक्टर में दर्ज की जा रही. बाजार की तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 4.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है. भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी की वजह क्या है? चलिए जानते हैं...
स्वतंत्रता दिवस के बाद खुले बाजार में जोरदार खरीदारी की वजह...
ग्लोबल मार्केट में ताबड़तोड़ खरीदारी दर्ज की जा रही है. एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार की सुबह अच्छी खरीदारी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स मार्केट की तेजी को लीड कर रहा. निक्केई करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 37800 के पास पहुंच गया है. कोरिया का कोस्पी, हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग समेत चीन का शंघाई कंपोजिट भी तेजी दिखा रहे.
मंदी आशंका घटने से अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त रैली दर्ज की जा रही है. कल सभी इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाओ इंडेक्स बुधवार को 250 अंक उछलने के बाद कल भी 550 अंक उछला. नैस्डैक भी कल 2.5% की जबरदस्त बढ़त दिखाया.
अमेरिका के मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े
अमेरिका में जुलाई रिटेल महंगाई 2.9% पर आ गई है, जबकि 3% का अनुमान था. अमेरिका में मार्च 2021 के बाद पहली बार रिटेल महंगाई 3% के नीचे फिसली है. अमेरिका में जुलाई रिटेल बिक्री में भी 1% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि अनुमान 0.3% की बढ़त का था. बेहतर आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों के बीच मंदी की चिंता कम हुई है.
डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती
भारतीय रुपए में डॉलर के मुकाबले हल्की रिकवरी दर्ज की जा रही है. आज रुपया 2 पैसे मजबूत खुला. डॉलर की वैल्यू 93.94 रुपए पर पहुंच गया है, जोकि बीते दिनों 84 रुपए के पार निकल गया था. सितंबर पॉलिसी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. क्योंकि महंगाई के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही. डॉलर इंडेक्स भी गिरकर 103 के नीचे फिसल गया है.
बाजार में तेजी से निवेशकों की चांदी
भारतीय शेयर बाजारों में तूफानी तेजी से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा. शुरुआती 30 मिनट में BSE का मार्केट कैप 3.85 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर कुल मार्केट कैप 448.13 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि 14 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद 444.29 लाख करोड़ रुपए था.
More Articles
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!