Stock Market Today: शेयर बाजार में मार्च महीने की धमाकेदार शुरुआत हुई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स महीने के पहले कारोबारी दिन पॉजिटिव खुले. सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 73650 का हाई छुआ. हालांकि, ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा, जिसकी वजह से इंडेक्स 73370 पर फिसल गया. इसी तरह निफ्टी 22261 का हाई बनाकर 22160 पर फिसल गया.
बाजार में इन सेक्टर्स और स्टॉक्स पर नजर
बाजार में जोश भरने का काम IT और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने किया है. NSE पर दोनों सेक्टोरल इंडेक्स में करीब 1-1% की बढ़त दर्ज किया जा रहा. बाजार की तेजी में निफ्टी में शामिल 28 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर और विप्रो के शेयरों में 2-2% की तेजी है. वहीं, इंडसइंड बैंक का शेयर 3% फिसल गया है, जोकि टॉप लूजर है. कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 2-2% की गिरावट है.
निवेशकों को तगड़ा मुनाफा
शेयर बाजार में लौटी तेजी के चलते निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. बाजार ने शुरुआती कारोबार में जोरदार बढ़त दिखाया, जिससे निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. दरअसल, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 385.97 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि शुक्रवार 28 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद 384.01 लाख करोड़ रुपए था.
बाजार में जोरदार खरीदारी
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार (09:23) में 3164 शेयरों में ट्रेड हो रहा, जिसमें 1957 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा. वहीं, 1019 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही. बाजार के ट्रेड में 86 शेयरों में अपर सर्किट तो 133 शेयरों में लोअर सर्किट लगा. जबकि 210 शेयरों का भाव 52-वीक के सबसे निचले स्तरों पर फिसल गया.
फरवरी में 5वें महीने टूटा बाजार
शेयर बाजार में फरवरी में लगातार 5वें महीने करेक्शन देखने को मिला. इससे पहले 1996 में इतनी लंबी बिकवाली देखने को मिली थी. बता दें कि बीते महीने सेंसेक्स और निफ्टी 6-6% तक फिसल गए. बाजार की कमजोरी में निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है, एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों को करीब 40 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. बाजार पर दबाव बनाने वाले अहम फैक्टर्स में अमेरिकी टैरिफ, दिसंबर तिमाही में कमजोर अर्निगं समेत डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता भारतीय रुपया समेत अन्य रहे.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निफ्टी बीते महीने करीब 6% तक फिसल चुका है, जोकि गिरावट का लगातार 5वां महीना है. हमें मार्केट में आगे भी गिरावट की आशंका है. क्योंकि ग्लोबल सेंटीमेंट अभी भी कमजोर हैं. साथ ही बाजार को संभालने के लिए मजबूत घरेलू ट्रिगर्स भी नहीं हैं.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट