Share Market Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में है। सेंसेक्स 800 अंकों की उछाल के साथ 80,015 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 200 अंक चढ़कर 24,240 के पास पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मिडकैप में 0.71% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.50% की बढ़त देखने को मिल रही है। आज शेयर बाजार में तेजी कुछ खास वजहों से देखी जा रही है।
इन वजहों से शेयर बाजार में जोरदार तेजी (Share market news today)
एशियाई बाजारों में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.35% की बढ़त के साथ 35,830.80 पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग इंडेक्स 0.07% की उछाल के साथ 21,997.08 पर ट्रेड कर रहा है। S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.80% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। सिर्फ शंघाई इंडेक्स में 0.03% की गिरावट देखने को मिल रही है।
इसके अलावा FII(विदेशी संस्थागत निवेशक) के द्वारा की जा रही खरीदारी की वजह से भी शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। सीएनबीसी रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी निवेशक (FIIs) ने पिछले आठ दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 32,466.4 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। FIIs का निवेश मार्केट को मजबूत रहने का सपोर्ट मिल रहा है।
एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल और डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण के मुताबिक, पिछले हफ्ते की शुरुआत शानदार देखने को मिली। निफ्टी ने गैप-अप ओपनिंग के साथ 24000 के अहम स्तर को पार कर लिया। हफ्ते के दौरान बाजार में लगातार धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली। लेकिन शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बाजार में तेज गिरावट आ गई और पूरे हफ्ते की कमाई लगभग खत्म हो गई। अच्छी बात यह रही कि सेशन के दूसरे हिस्से में खरीदारों ने जोरदार वापसी की है, जिससे निफ्टी हफ्ते के अंत में 0.79% की हल्की बढ़त के साथ 24000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अप्रैल के निचले स्तरों से निफ्टी में जबरदस्त 12% की तेजी देखने को मिली थी। इस मजबूती के बाद निफ्टी ओवरबॉट (यानि ज़रूरत से ज्यादा खरीदा गया) ज़ोन में पहुंच गया था, जिससे बाजार में थोड़ी गिरावट या सुधार आना तय माना जा रहा था। तेज़ी के मजबूत रुख को देखते हुए उम्मीद थी कि बाजार थोड़ा समय लेकर धीरे-धीरे सुधार करेगा। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। फिर भी, निफ्टी का कुल मिलाकर रुख अब भी मजबूत और पॉजिटिव बना हुआ है।
इस खरीदारी के माहौल के बीच में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चौथी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी हुए थे। अच्छे नतीजों की वजह से मार्केट को भी इसका सपोर्ट मिल रहा है। जनवरी मार्च 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.4 फीसदी से बढ़कर 19407 करोड़ रुपये हो गया है।
इन सेक्टर्स में छाई हरियाली
निफ्टी बैंक में 0.99% का उछाल, निफ्टी ऑटो में 0.45% और निफ्टी एफएमसीजी में 0.14% की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल और फार्मा में 1% से अधिक की तेजी है। निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2% से अधिक की बढ़त है। वहीं, निफ्टी आईटी में सिर्फ आज बिकवाली देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी आईटी में 0.81% की गिरावट देखी जा रही है।
इन स्टॉक्स में शानदार एक्शन
SML इसुजु लिमिटेड में Mahindra & Mahindra Limited की खरीदारी से शेयर में आज 1.69 % की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर रिलायंस के शेयर में 4% उछल गए हैं और ये दोनों ही निफ्टी पर आज के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं, विप्रो के शेयर 0.27% तक फिसल गए हैं और इंफोसिस के शेयर्स 0.35% तक गिर गए हैं। ये आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी