Stock Market Today: पिछले सात दिनों के ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली लेकिन आज इस तेजी पर ब्रेक लगा है। गुरुवार को शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान में कारोबार किया। सेंसेक्स 315 अंकों की गिरावट के साथ 79,800 के करीब बंद हुआ है और निफ्टी 82 अंक फिसलकर 24,246 पर क्लोज हुआ है। इस गिरावट के पीछे कुछ मुख्य वजहें भी हैं।
शेयर बाजार में इस वजह से आई गिरावट
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में झकझोर कर रख दिया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ इंडस वॉटर ट्रीटी को सस्पेंड कर दिया, अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया और सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा है। इससे जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गया है जिससे बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ गई है। इस वजह से मार्केट में आज गिरावट देखने को मिली है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा, तो शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।
तिमाही नतीजों के बाद इन स्टॉक्स में बिकवाली
आज ऑटो, FMCG, आईटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है। आज ऑटो सेक्टर में 0.25% की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी आईटी आज 0.30% फिसला है। एफएमसीजी सेक्टर में 1.06% की गिरावट आई है। कई एफएमसीजी कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और ऐसे में कई कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। HUL, नेस्ले इंडिया के नतीजे आज जारी हुए हैं और 23 अप्रैल को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नतीजे जारी हुए थे। इन कंपनी के स्टॉक्स आज लुढ़क गए हैं।
Hindustan Unilever Ltd के शेयर बीएसई पर आज गुरुवार को 4% की गिरावट के साथ 2325 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुआ है और Tata Consumer Products के शेयर 4.16% तक लुढ़क गए और शेयर प्राइस 344 रुपये पर है। इसके अलावा नेस्ले इंडिया के शेयर 0.03% की उछाल के साथ 2434.80 रुपये पर है। इसके अलावा मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर में हरियाली देखने को मिली है। निफ्टी फार्मा में 1.08% का उछाल देखने को मिला है।
More Articles
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति