Nifty IT Crash: आज शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते के साथ क्रैश कर गया। बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली का दबाव रहा। Accenture के रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाने और कमजोर डिमांड का संकेत देने के बाद Nifty IT इंडेक्स में लगभग 6% की गिरावट आई। इससे ग्लोबल टेक्नोलॉजी खर्च में रिकवरी की रफ्तार को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।

Advertisement

निफ्टी आईटी में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी Accenture ने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान की ऊपरी सीमा को कम कर दिया और उम्मीद से कमजोर आउटलुक जारी किया। इससे IT सेक्टर में डिमांड के ट्रेंड को लेकर चिंता बढ़ गई और भारतीय IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हुई। बेंचमार्क Nifty 50 में 1% की गिरावट के मुकाबले Nifty IT इंडेक्स 6.5% गिर गया।

Advertisement

Nifty IT में शामिल सभी शेयरों में गिरावट रही। Infosys सबसे ज्यादा 7.5% गिरा, इसके बाद Mphasis, Tech Mahindra, Persistent Systems और TCS में भी 6% से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, HCL Tech, Coforge और LTM में भी 5% से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जबकि Wipro और L&T Tech क्रमशः 4% और 2% गिरे।

ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट का असर यहां भी दिखा। गुरुवार को एक्सेंचर (Accenture) की बदली हुई गाइडेंस के बाद, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर इन्फोसिस और विप्रो के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में 10% तक की गिरावट आई। कॉग्निजेंट (Cognizant) के शेयरों में 10% से ज्यादा, IBM में 5% से ज्यादा और कैपजेमिनी (Capgemini) में 8.9% की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

एक्सेंचर के शेयरों में भी भारी गिरावट

एक्सेंचर के शेयरों में 17% से ज्यादा की गिरावट आई, जब कंपनी ने अपनी तिमाही कमाई और अपडेटेड गाइडेंस जारी की। इस वजह से दुनिया भर की IT सर्विस और कंसल्टिंग कंपनियों के शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई।एक्सेंचर को अब कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर सालाना रेवेन्यू में 3% से 4% की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि पहले उसने 3% से 5% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था।