Stock Market Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही. निफ्टी में लगातार 7 दिनों की बिकवाली के बाद प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स भी लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद बढ़त दर्ज कर रहा. सेंसेक्स करीब 800 अंक ऊपर 78100 के पार निकल गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में 78,305 तक उछला. निफ्टी भी करीब 250 अंकों की मजबूती के साथ 23,700 के लेवल पर है. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, मीडिया, आईटी, सरकारी बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की जा रही.
शेयर बाजार में 7 दिन बाद तेजी
शेयर बाजार में लगातार 7 कारोबारी सेशन में गिरावट के बाद आज 19 नवंबर को उछाल देखने को मिल रहा. एनर्जी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी से जोश है. इस दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स पॉजिटिव ट्रेड कर रहे. खासकर निफ्टी एनर्जी, रियल्टी, आईटी और ऑटो इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. निफ्टी में ट्रेंट, M&M, अदानी पोर्ट और ओएनजीसी के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे. वहीं, HDFC लाइफ और SBI लाइफ के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है.
विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी है. FIIs ने सोमवार को कैश मार्केट में 1403 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की. इससे नवंबर में उनकी कुल बिकवाली 31,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसी का नतीजा है कि रिकॉर्ड हाई से निफ्टी 11 फीसदी और सेंसेक्स करीब 12 फीसदी नीचे फिसल गया है. हालांकि, आज की तेजी में सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी 1.2 से 1.5 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जा रही है. अच्छी बात यह है कि सालाना आधार पर 17 फीसदी की तेजी दिखा चुके हैं, जोकि इसी दौरान निफ्टी में 9 फीसदी की तेजी के मुकाबले ज्यादा है.
निवेशकों को तगड़ा मुनाफा
शेयर बाजार में तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट बढ़ गया है, जोकि 11 बजे 434.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है. यह सोमवार को बाजार बंद होने के बाद 429.08 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ है.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?