नयी दिल्ली। बजट वाले दिन भारी गिरावट के बाद आज लगातार तीसरा दिन रहा जिसमें शेयर बाजार में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बजट के दिन आयी गिरावट शेयर बाजार ने पूरी तरह से कवर कर ली है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सेंसेक्स के 1,352 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1116 शेयरों में कमजोरी आयी। सेंसेक्स के 192 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सुबह सेंसेक्स 40,789.38 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 40,921.71 पर खुला और कारोबार के दौरान 41,177.00 तक ऊपर गया। आखिर में ये 353.28 अंक या 0.87 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41,142.66 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 11,979.65 के पिछले बंद भाव की तुलना में 12,005.85 पर खुल कर 109.50 अंकों या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 12,089.15 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 21 में मजबूती और 09 में कमजोरी आयी। इनमें टाटा स्टील में 5.14 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.77 फीसदी, टीसीएस में 1.91 फीसदी, एचडीएफसी में 1.85 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.57 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.56 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं हीरो मोटोकॉर्प में 3.55 फीसदी, मारुति में 2.25 फीसदी, पावर ग्रिड में 2.24 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.98 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.48 फीसदी और इन्फोसिस में 0.43 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.35 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.18 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.77 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - बजट के बाद पोस्ट ऑफिस भी दे सकता है झटका, जानें क्या होगा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी