नयी दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गयी। इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी खासी बढ़त आयी। आज फार्मा और पीएसयू बैंकों को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टरों के सूचकांक में मजबूती आयी। बीएसई के मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बाजार पर वैश्विक संकेतों का सकारात्मक असर पड़ा। दरअसल चीन में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने में कमी आयी है। आज सेंसेक्स के 1,009 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1505 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,216.14 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,330.85 पर खुला और आखिर में 350 अंकों या 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 41,330.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,671.86 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,107.90 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,151.00 पर खुल कर 93.30 अंक या 0.77 फीसदी की मजबूती के साथ 12,201.20 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 23 में मजबूती और 07 में कमजोरी आयी। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5.05 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.26 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.84 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.75 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.25 फीसदी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.12 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से एसबीआई में 1.34 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.24 फीसदी, सन फार्मा में 0.98 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.43 फीसदी, एनटीपीसी में 0.17 फीसदी और टाइटन में 0.12 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के उलट स्मॉल और मिड कैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.29 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.20 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.24 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - 3 करोड़ रु का फंड तैयार करने का प्लान, जानें हर माह का निवेश
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी