Share Bazar News: शेयर बाजार ने आज दो दिन गिरावट को तोड़ते हुए अच्छी तेजी दर्ज की। आज निवेशकों ने लार्ज-कैप, मिड- और स्मॉल-कैप में खरीदारी की। आज एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 0.7 प्रतिशत बढ़कर क्रमशः 71,889 और 21,658 पर पहुंच गए। दूसरी ओर, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100, प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हुई। बैंक निफ्टी भी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के मूड ने अमेरिकी बाजार को खारिज कर दिया, जो एफओएमसी मिनट्स रीडिंग के बाद दर में कटौती की समयसीमा पर अनिश्चितता प्रकट होने के बाद रातोंरात गिरावट पर बंद हुआ।
आज जहां सेंसेक्स करीब 490.97 अंक की तेजी के साथ 71847.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.30 अंक की तेजी के साथ 21658.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,941 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,568 शेयर तेजी के साथ और 1,262 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 111 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 480 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 11 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 507 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 124 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 83.23 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 321 रुपये की तेजी के साथ 7,705.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,125.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 317.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 214.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 1,648.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 452.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 95 रुपये की गिरावट के साथ 5,866.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 90 रुपये की गिरावट के साथ 5,842.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 1,419.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 43 रुपये की गिरावट के साथ 3,946.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More Articles
- Stock Market: शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट? अमेरिका-ईरान तनाव के अलावा क्या है गिरावट की सबसे बड़ी वजहें
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?