रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के फैसले से भारतीय शेयर बाजारों में आज रौनक देखने को मिल रही. MPC मीटिंग के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों पर जानकारी दी. इसके तहत रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, आर्थिक ग्रोथ के अनुमान के बढ़ा दिया गया है. इसके चलते शेयर बाजारों में गजब की तेजी है. जबकि सुबह बाजार सपाट खुले थे.
बाजार में जोरदार खरीदारी
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही. निफ्टी इंडेक्स एक बार फिर 23000 के लेवल पर कर गया. फिलहाल इंडेक्स 22990 के आसपास कारोबार कर रहा. बाजार में जोश IT सेक्टर से है. साथ ही शुरुआती सुस्ती के बाद बैंकिंग समेत फाइनेंशियल सेक्टर में लौटी खरीदारी से जोश देखने को मिल रहा. बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा समेत इंफोसिस के शेयर में 2 से 5% की मजबूती दर्ज की जा रही. जबकि SBI Life का शेयर सवा फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा.
बाजार में निवेशकों पर बरसा
शेयर बाजार में जोरदार तेजी से शुरुआती चंद घंटे में तगड़ा मुनाफा हुआ है. क्योंकि जोरदार खरीदारी के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 420 लाख करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है, जोकि 6 जून को बाजार बंद होने के बाद 415.89 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से निवेशकों को कुछ ही देर में करीब 5 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है.
RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव
RBI की 6 सदस्यी मौद्रिक समीक्षा कमिटी ने जून पॉलिसी में ब्याज दरों को जस का तस रखने का फैसला किया है. इसके लिए 6 में से 4 सदस्यों में दरों में कोई बदलाव ना करने के पक्ष में वोट किए. इसकी जानकारी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी. हालांकि, आर्थिक ग्रोथ को लेकर RBI ने पहले के अनुमान में बदलाव किया है. इसके तहत FY25 के लिए GDP ग्रोथ रेट को बढ़ाकर 7.2% कर दिया है, जोकि पहले 7% था. लेकिन महंगाई खासकर खाद्य महंगाई को लेकर चिंता जताई है.
दुनिया के अन्य सेंट्रल बैंकों ने घटाई दरें
यूरोपियन सेंट्रल बैंक यानी ECB ने 2019 के बाद पहली बार दरों में कटौती की है. इसके तहत बैंक ने दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स घटा दिए हैं. दरों को 4% से घटाकर 3.75% कर दिया गया है. इससे पहले बैंक ऑफ कनाडा ने भी दरें घटाने का ऐलान किया. मार्च 2020 के बाद पहली बार सेंट्रल बैंक ने दरों में कटौती का ऐलान किया है. इसके तहत दरों को 5 फीसदी से घटाकर 4.75 फीसदी कर दिया गया है. यानी दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें