Stock Market Prediction, 22 April: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत हुई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार की हरियाली को चौतरफा खरीदारी से सपोर्ट मिला. आईटी, ऑटो, मेटल और रियल्टी समेत अन्य सेक्टर्स में तेजी रही. टेक महिंद्रा का शेयर निफ्टी में टॉप गेनर रहा. दरअसल, बाजार को बैंकिंग सेक्टर का चौथी तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस से सपोर्ट मिला. इसके अलावा अच्छे ग्लोबल संकेतों से भी बाजार में जोश रहा.
बाजार में बैंकिंग सेक्टर से सपोर्ट
वेंचुरा के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर ने कहा कि आज सेंसेक्स और निफ्टी में तगड़ी तेजी दर्ज की गई. निफ्टी ने 24150 का लेवल पार किया है. बाजार में चौथी तिमाही में बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के दमदार परफॉर्मेंस से जोश देखने को मिला, जिसमें HDFC बैंक, ICICI बैंक के डिपॉजिट्स ग्रोथ और असेट क्वालिटी से जोश दिखा. चुंकि इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर्स का वेटेज ज्यादा है, जिनके परफॉर्मेंस से सेंटीमेंट तगड़ा है.
बैंक निफ्टी इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जोकि कारोबारी सेशन में 55200 तक पहुंचा. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी और फॉरेन फंड के इनफ्लो की वजह से बाजार में जोश दिखा. ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2-2% से ज्यादा उछले.
क्यों दौड रहा शेयर बाजार?
उन्होंने कहा कि दमदार ग्लोबल संकेतों जैसे कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी टैरिफ से भारत को राहत मिलने समेत ट्रेड चिंताओं में राहत से भी बाजार में हरियाली रही. आगे मार्केट सेंटीमेंट से विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय एसेट और आकर्षक बनेगा. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से इनफ्लो बरकरार है, जोकि भारत के आर्थिक ग्रोथ क्षमता पर पॉजिटिव आउटलुक को दर्शाता है. साथ ही बाजार के अपवर्ड ट्रैजेक्ट्री को अहम सपोर्ट कर रहा. बैंकिंग और आईटी सेक्टर दोनों में तेजी रैली ब्रॉड बेस्ड है. दरअसल, यह हेल्दी और इनक्लूसिव मार्केट इनवायरमेंट का संकेत है.
विनीत ने कहा कि रिजर्व बैंक के सपोर्ट से बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी सुधरना भी पॉजिटिव मोमेंटम में योगदान दे रहा है. कुल मिलाकर मौजूदा मार्केट उछाल मजबूत घरेलू फंडामेंटल, अच्छे ग्लोबल फैक्टर्स और निवेशकों के भरोसे से जोश दिखा रहा. मौजूदा बुलिश सेंटीमेंट मजबूत है. निवेशक ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं और आने वाले अहम इवेंट समेत FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट का डायरेक्शन तय करेंगे.
बाजार आज जोरदार खरीदारी
शेयर बाजार में आज 21 अप्रैल को तगड़ी खरीदारी देखने को मिली. BSE पर लिस्टेड कंपनियों में से 4247 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें 2903 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि 1199 शेयर गिरकर बंद हुए. इसमें 115 शेयरों ने एक साल का हाई टच किया. वहीं, 48 शेयरों ने 52-हफ्तों का सबसे निचला लेवल टच किया. इस दौरान 5 शेयरों में लोअर सर्किट पर भी लग गया. जबकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 425.85 लाख करोड़ रुपए रहा.
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट