शेयर बाजार में जोरदार रैली जारी रहने वाली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में रिकॉर्ड रैली जारी रहेगी. ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने भारतीय शेयर बाजार बुलिश राय दी है. इसके तहत बाजार में ताबड़तोड़ तेजी रहेगी. निफ्टी 27100 के रिकॉर्ड लेवल को टच करेगी. हालांकि, ये लेवल बुल केस के लिए दिया है. निफ्टी इंडेक्स इस लेवल पर अगले 12 महीनों में पहुंच सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ऐसे आउटलुक में इंडेक्स की वैल्यू 20.2X के 15-साल के एवरेज PE मल्टीपल से 5% प्रीमियम पर है.

Advertisement

रिकॉर्ड लेवल पर जाएगा निफ्टी

ब्रोकरेज की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेस केस में निफ्टी की वैल्यू 19.2X के 15-ईयर के एवरेज PE मल्टीपल पर है. साथ ही 1344 रुपए का मार्च 2026 EPS के लिहाज से निफ्टी के लिए 25816 का टारगेट है. बाजार को केंद्रीय बजट, सामान्य मानसून और मजबूत इनफ्लो से आगे सपोर्ट मिलेगा. बता दें कि 13 जून को निफ्टी 23400 के आसपास रहा.

Advertisement

प्रभुदास लीलाधर के इंस्टीट्युशनल रिसर्च हेड अमनीश अग्रवाल ने कहा कि NDA सरकार का फोकस कैपेक्स थीम पर है. इसमें PLI, रोड, पोर्ट, एविएशन, डिफेंस, रेलवे और ग्रीन एनर्जी पर है. साथ ही FY24 में फिस्कल डेफिसिट 20 बेसिस पॉइंट्स कम दिया है. सामान्य मानसून और RBI से मिले 2.1 लाख करोड़ रुपए के डिविडेंड पर भी फोकस है.

बाजार के लिए अच्छे ट्रिगर्स, किन सेक्टर पर है भरोसा?

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि NDA सरकार का राज्यवार प्रदर्शन के लिहाज से किसानों, ग्रामीण, शहरी गरीबों और मिडिल क्लास पर फोकस बढ़ाएगी. इसमें नए सोशल इंजीनियरिंग तहत कदम उठाए जा सकत हैं.

एनलिस्ट्स ने ऑटो, बैंक, AMCs, कैपिटल गुड्स, डिफेंस, हॉस्पिटल्स, फार्मा, सीमेंट, एविएशन और डिस्क्रिएशनरी कंजप्शन सेक्टर पर पॉजिटिव रुख दिया. साथ ही कहा कि कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और सीमेंट में वेटेज को बढ़ाया है.

Advertisement

लॉन्ग टर्म के लिए कौन से शेयर हैं पसंद?

लार्ज कैप में टॉप पिक के तौर पर HDFC बैंक, ICICI बैंक, L&T, मैक्स हेल्थकेयर, मारुति सुजुकी, RIL और सीमेंस के शेयरों को चुना है. ब्रॉडर मार्केट में एनलिस्ट्स ने एस्ट्रल, BEML, केन फिन होम्स, Eris लाइफसाइंस, प्राज इंडस्ट्रीज, आर आर काबेल, सनटेक रियल्टी और TCI एक्सप्रेस के शेयरों पर बुलिश राय दी.

Advertisement

प्रभुदास लीलाधर ने हाई कनविक्शन पिक्स के तौर पर BEML और ITC के शेयरों को पिक किया है. जबकि सफारी, नवनीत एजुकेशन और ग्राइंडवेल नॉर्टन को लिस्ट से बाहर कर दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)