Stock Market Outlook: शेयर बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखने को मिला. कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को निफ्टी 7 दिन बाद पॉजिटिव बंद हुआ. सेंसेक्स में भी 4 दिन की गिरावट के बाद बढ़त देखने को मिला. बाजार में लौटी तेजी के बीच चुनिंदा सेक्टर फोकस में रहे. आईटी, मेटल समेत अन्य इसमें शामिल हैं. शेयर बाजार में जारी तेजी आगे बरकरार रहेगी? किन फैक्टर्स पर नजर रहेगी? इन सब घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट, रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने नोट जारी किया है.
बाजार में लौटी हरियाली!
शेयर बाजार में 19 नवंबर को बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी 7 दिनों की बिकवाली के बाद पॉजिटिव बंद हुआ. हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. कारोबारी सेशन के आखिरी घंटे में मार्केट तेजी से फिसल गया. निफ्टी 23519 के लेवल पर क्लोज हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस और यूक्रेन की बीच तनाव बढ़ने की बात सामने आई. इसी का रिएक्शन बाजार ने दिया. यह तनाव तब बढ़ा जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में मिलिट्री साइट को टारगेट करने की मंजूरी दी. यूक्रेन ने हमले के लिए अमेरिकी लॉन्ग रेंज हथियार का इस्तेमाल किया.
सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल तनाव की वजह से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल देखने को मिला, जोकि हाल ही में नीचे आया था. कल ब्रॉडर मार्केट ने मिडकैप और स्मॉलकैप में 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म किया. सेक्टोरल लिहाज से मेटल, सरकारी बैंकिंग और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी तेजी दर्ज की गई.
उन्होंने बताया कि सरकारी कंपनियों के शेयर भी कल फोकस में रहे. क्योंकि वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव है, जोकि डिविडेंड पेमेंट, शेयर बायबैक और स्टॉक स्प्लिट के लिए नियमों बदलाव किया जा सकता है. दरअसल, इस बदलाव का मकसद इक्विटीज के परफॉर्मेंस और कैपिटल मैनेजमेंट सुधार करना है. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी है, जोकि नवंबर में अब तक 31000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं.
बुधवार को बंद रहेगा शेयर बाजार
शेयर बाजार में आज बुधवार को छुट्टी है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के अवसर पर छुट्टी है. 20 नवंबर को महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी चुनाव हैं. राज्य में चुनावों का असर गुरुवार को बाजार पर दिख सकता है. इसका असर 23 नवंबर तक नतीजों के जारी होने तक दिख सकता है. सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार में नियर टर्म में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है. इसके लिए अहम ट्रिगर्स में ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ना और मौजूदा विदानसभा चुनाव शामिल हैं.
शेयर बाजार में मंगलवार को हुई खरीदारी
शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन हरियाली दिखी. बाजार का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7 दिन बाद पॉजिटिव क्लोज हुआ है. सेंसेक्स भी 240 अंक उछलकर 77,578 पर पहुंचा. निफ्टी 64 अंकों की बढ़त के साथ 23,518 पर बंद हुआ है. इंट्राडे में निफ्टी ने 23,780 और सेंसेक्स 78,451 हाई बनायाय
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, फार्मा समेत आईटी सेक्टर में हुई. निफ्टी में M&M का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. वहीं, SBI लाइफ, RIL, हिंडाल्को के स्टॉक्स 2-3 फीसदी तक फिसलकर टॉप लूजर रहे.
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति