Stock Market Outlook: शेयर बाजार में इन दिनों तेज हलचल देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में लगातार दूसरी वीकली गिरावट दर्ज की गई. बाजार बीते हफ्ते करीब डेढ़ फीसदी फिसला. सेंसेक्स 1.6% और निफ्टी 1.4% नीचे बंद हुए. इस दौरान सरकारी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई, जबकि FMCG सेक्टर में निवेशकों खरीदारी की. भारतीय बाजारों में पिछले हफ्ते तेज करेक्शन की वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली रही, जिन्होंने 5 कारोबारी सेशन में 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों की बिकवाली की. ऐसे में आगे के लिए क्या ट्रिगर्स होंगे...चलिए जानते हैं...

Advertisement

अडानी ग्रुप के शेयरों पर रहेगी नजर

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने मार्केट रेगुलेटर SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 10 अगस्त को माधबी पुरी बुच और धवल बुच पर अदानी घोटाले से जुड़ी ऑफशोर फर्म में हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया. बरमूडा और मॉरीशस के इन फर्म पर कथित तौर पर गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी का कंट्रोल है.

Advertisement

ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि इन फंड्स का इस्तेमाल शेयर प्राइसेज में हेरफेर करने के लिए किया गया था. हालांकि, इस पर अब माधबी पुरी बुच और उनके पति ने साझा बयान जारी किया है, जिसमें दोनों ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया है. साथ ही कहा कि हमारा जीवन और वित्तीय स्थिति एक खुली किताब है.

Advertisement

Q1 नतीजों पर रहेगी नजर

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में नए हफ्ते में Godrej Industries Ltd, Hero MotorCorp Ltd, Hindalco Industries Ltd, and Vodafone Idea Ltd समेत अन्य कंपनियां FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.

महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी नजर

नए हफ्ते घरेलू मैक्रो इकोनॉमिक डाटा जारी होंगे. इसमें कंज्युमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े 12 अगस्त को आएंगे, जोकि जुलाई में रिटेल महंगाई दर को बताएंगे. यह जून में 5.08% रही थी. होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आंकड़े 14 अगस्त को जारी होंगे, जोकि जून में 3.36% पर थे.

Advertisement

मार्केट एक्सपर्ट का नजरिया

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के रिटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि शुक्रवार को ऑटो, IT, PSU Banks और रियल्टी जैसे हाई बीटा में तेजी रही. साथ ही FY25 की पहली तिमाही के नतीजे भी अनुमान के मुताबिक रहे. वोलाटिलिटी इंडेक्स India VIX कूल-ऑफ हो रहा है. कुल मिलाकर बाजार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल सेंटिमेंट में भी कंसोलिडेशन देखा जा रहा है.

Advertisement

निफ्टी के लिए जरूरी लेवल्स

HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि मौजूदा समय में निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल 24350-24380 के पास है. इंडेक्स 24450 के ऊपर डिसिसिव मूव निफ्टी को 24700 की तरफ लेकर जाएगा. हालांकि, इसके लिए 24100 की रेंज में इमीडिएट सपोर्ट बना हुआ है. ब्रोकरेज फर्म के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा कि फिलहाल निश्चित दिशा का मार्केट में अभाव नजर आ रहा. ऐसे में निफ्टी के लिए 24380-24401 की रेंज में रेजिस्टेंस है, जबकि निकट अवधि के लिए 24174-24236 की रेंज में सपोर्ट रहेगा.