मुम्बई। आज मंगलवार यानी 16 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 718.50 अंक की तेजी के साथ 33947.30 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 214.70 अंक की तेजी के साथ 10228.40 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 784 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 669 शेयर तेजी के साथ और 92 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 23 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
इन सेक्टरों में तेजी
आज बैंक और मेटल शेयर स्टॉक मार्केट को लीड कर रहे हैं। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.52 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.66 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
निफ्टी के टॉप गेनर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 152.60 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 346.60 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 512.05 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 92 रुपये की तेजी के साथ 2,443.55 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 317.35 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 99.20 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 220.70 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 99.10 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 546.00 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : निवेश का फंडा : 2 लाख रुपये बन गए 1 से लेकर 6 करोड़ रुपये तक
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी