Stock Market Opening : ग्लोबल मार्केट में गिरावट के प्रभावों के कारण आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई पर टॉप 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 61608 के स्तर पर खुला तो वहीं, एनएसई पर टॉप 50 शेयरों का सूचनांक निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 18340 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी मे भी गिरावट रही। यह 261 अंकों की गिरावट के साथ 43152 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
किन शेयरो में दिख रही है तेजी और गिरावट
आज दिन के शुरूआती कारोबार में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी देखने को मिल रही है। इन कंपनियों के शेयर को छोड़कर सेंसेक्स के बाकी सभी शेयरों में गिरावट है। मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट का हाल
अमेरिकी बाजार में लगातार गिरावट जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सूचनांक Dow Jones 163 अंक यानी की 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार में टेक कंपनियों के शेयर गिरावट का सामना कर रहे हैं। कल कारोबार बंद होने तक फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा का शेयर 4 प्रतिशत तक टूटा है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?