Stock Market on Budget Day: आज देश का आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी. शेयर बाजार के लिए आज का सबसे बड़ा ट्रिगर बजट है. बाजार की नजर वित्त मंत्री के स्पीच पर रहेगी. बाजार में तेजी और मंदी का रुख इसी पर निर्भर करेगा. बाजार की हलचल को दिशा बजट ऐलानों से मिलेगा. खासकर कैपिटल टैक्स गेन समेत लिक्विडिटी पर FM के ऐलान का असर बाजार पर पड़ सकता है. बजट से पहले 22 जुलाई को इकोनॉमिक सर्वे जारी हुआ, जिसमें F&O ट्रेडर्स को लेकर ऐलान भी हुए.
F&O में रिटेल निवेशकों के नुकसान को है बचाना
सरकार ने स्टॉक मार्केट में रिटेल निवेशकों को नुकसान से बचाने के लिए टैक्स को लेकर ऐलान किया जा सकता है. ऐसे में कैपिटल गेन टैक्स (Capital Gain Tax) में इजाफा किया जा सकता है. कैपिटल गेन टैक्स में इजाफा होता है, तो शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. बाजार के एक्सपर्ट्स तो ये भी मान रहे हैं कि बाजार की गिरावट का आंकड़ा लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून से भी बड़ी हो सकती है. वहीं, अगर वित्त मंत्री ने कैपिटल गेन टैक्स को घटा दिया तो बाजार नए शिखर पर पहुंच सकता है.
इन ऐलानों पर भी होगी नजर
आम बजट में कैपिटल गेन टैक्स पर ऐलान के अलावा सालाना इनकम की सीमा पर भी घोषणा हो सकती है. क्योंकि रिजर्व बैंक यानी RBI गर्वनर शक्तिकांत दास पहले ही संकेत दे चुके हैं कि बैंकों में लिक्विडिटी कम हो रही है, जिसकी एक वजह शेयर बाजार में बढ़ती मार्केट कैपिटल है. यानी लोग अपना पैसा डिपॉजिट करने की बजाय बाजार में डाल रहे हैं. यानी FD और अन्य इनवेस्टमेंट टूल्स को लेकर रुझान कम हुआ है.
इकोनॉमिक सर्वे में निवेशकों का रुख
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक डेरिवेटिव ट्रेडिंग में रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या बढ़ी है, जिससे उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है. इक्विटी कैश सेगमेंट टर्नओवर में व्यक्तिगत निवेशकों की हिस्सेदारी FY24 में 35.9% थी. वहीं, डीमैट खातों की संख्या पिछले एक फाइनेंशियल ईयर में 1,145 लाख से बढ़कर 1,514 लाख पहुंच गई है.
अंतरिम बजट से अब तक शेयर बाजार
देश का अंतरिम बजट 1 फरवरी 2024 के पेश हुआ था. तब से अब तक शेयर बाजार में बुलरन देखने को मिला. इस दौरान Nifty 50 और बैंक निफ्टी में 13.5% की तेजी दर्ज की गई. इस दौरान रियल्टी और ऑटो सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिल रहा है.
सेक्टोरल इंडेक्स तेजी
निफ्टी FMCG +9.9%
निफ्टी रियल्टी +33%
निफ्टी ऑटो +32%
निफ्टी मेटल +23.3%
निफ्टी फार्मा +16.54%
निफ्टी IT +7%
निफ्टी एनर्जी +17.2%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज +15.4%
More Articles
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन