Stock Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार की तेजी के बाद आज 17 मई को भी खरीदारी के संकेत हैं. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 22500 के पास ट्रेड कर रहा है. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल सकता है. आज बाजार की मजबूती में चुनिंदा शेयर भी खबरों और नतीजों के दम पर एक्शन दिखा सकते हैं. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 676 अंक ऊपर 73,663 पर बंद हुआ था. निफ्टी 203 अंकों की मजबूती के साथ 22,403 पर बंद हुआ थखा.
गिफ्ट निफ्टी में मजबूती
गिफ्ट निफ्टी शुक्रवार को मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स करीब 23 अंकों की उछाल के साथ 22475 के पार ट्रेड कर रहा है. बाजार के सेंटीमेंट को दर्शाने वाला ये इंडेक्स आज गैप-अप शुरुआत के संकेत दे रहा है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं.
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई स्टॉक मार्केट पर नजर डालें तो यहां दबाव देखने को मिल रहा है. चीन के मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़ों का असर एशियाई बाजारों पर देखने को मिल रहा है. शंघाई हल्की कमजोरी के साथ 3119 के पास ट्रेड कर रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स भी 153 अंकों की कमजोरी के साथ 38800 के नीचे फिसल गया है. इसके अलावा कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है. जबकि हेंगसेंग इंडेक्स में तेजी है.
अमेरिकी बाजारों में बिकवाली
अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को ऊपरी स्तरों से बिकवाली दर्ज की गई. बाजार रिकॉर्ड हाई से फिसलकर बंद हुए. कारोबारी सत्र के दौरान डाओ पहली बार 40,000 का लेवल पार किया. S&P 500 भी 5,300 के और ऊपर का हाई बनाया. हालांकि, कारोबार के अंत में इंडेक्स लाल निशान में आ गए. इसके तहत डाओ जोंस 0.1%, S&P 500 इंडेक्स 0.21% और नैस्डैक 0.26% की गिरावट के साथ बंद हुए.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
कॉमैक्स पर सोने में 2 दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है. अमेरिकी डॉलर में मजबूती से बुलियन मार्केट लाल निशान में आ गया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2383 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है. सिल्वर भी 30 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. कॉपर भी 2 साल की ऊंचाई से फिसल गया है. कच्चा तेल डिमांड में मजबूती से चढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है.
FIIs-DIIs का एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली जारी गहै. FIIs गुरुवार को लगातार 11वें दिन घरेलू बाजारों में बिकवाली की, जिसमें कल कैश मार्केट में 776.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, DIIs ने इसी दिन कैश मार्केट में 2127.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. मई महीने में अब तक FIIs ने कुल 37,149.26 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले हैं, जबकि इसी दौरान DIIs ने 32,416.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की है.
आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
बाजार में शुक्रवार को कारोबारी सेशन के दौरान Vodafone Idea, Biocon, Crompton Greaves, eClerx Services, JK Paper और Restaurant Brands Asia समेत अन्य कंपनियों के शेयरों पर नतीजों का असर दिखेगा. साथ ही JSW Steel, Astral, Bandhan Bank, Balrampur Chini, GMR Power, Godrej Industries, Phoenix Mills, Polyplex, RCF, RVNL जैसी कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे भी जारी करेंगी.
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति