कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाज़ार में शानदार तेजी देखने को मिली है। Nifty करीब 250 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24,207 पर बंद हुआ है और सेंसेक्स 828 प्वाइंट के बढ़त के साथ 77,569 पर बंद हुआ है। अगर आज निफ्टी के टॉप गेनर्स की बात करें तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 3.78 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा HDFC Life में लगभग 2.82 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में करीब 2.79 प्रतिशत और इंडिगो में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है।
वहीं,गिरने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज सबसे आगे है। बुधवार को इसमें करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आई थी और आज भी शेयर करीब 1.5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा इटरनल, भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में भी कमजोरी बनी हुई है।
आगे की चाल कैसी-
अब अगर आगे की बात करें, तो प्रीतम सरदार के मुताबिक फिलहाल बाजार एक बार फिर उसी रेंज में लौट आया है, जहां से पिछली गिरावट शुरू हुई थी। उनकी मानें तो अगर निफ्टी 24,400 से 24,500 के ऊपर मजबूती से टिक जाता है, तभी बाजार में अगली बड़ी तेजी की शुरुआत हो सकती है। लेकिन फिलहाल यही स्तर बाजार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
निफ्टी रेंज-बाउंड रह सकता है-
उन्होंने कहा कि अगले एक से दो महीने तक निफ्टी रेंज-बाउंड रह सकता है। जब तक 24,500 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग नहीं मिलती, तब तक बड़ी तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। प्रीतम सरदार का कहना है कि कुछ समय पहले तक बाजार का माहौल पूरी तरह बुलिश था और ऐसा लग रहा था कि निफ्टी जल्द ही नया ऑल टाइम हाई बनाएगा। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक कमजोर किया है। हालांकि फिलहाल क्रूड ऑयल में थोड़ी नरमी जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन जब तक वैश्विक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
24,400-24,500 के बीच रेजिस्टेंस-
अगर अहम स्तरों की बात करें तो 24,400-24,500 का दायरा निफ्टी के लिए मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है, जबकि 23,800 का स्तर सबसे अहम सपोर्ट माना जा रहा है। यानी फिलहाल बाजार इन्हीं दोनों स्तरों के बीच कारोबार करता नजर आ सकता है। हालांकि लॉन्ग टर्म को लेकर प्रीतम सरदार अब भी सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि अगर हालात सामान्य रहे, तो साल के अंत तक निफ्टी एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?