Stock Market Updates: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 625 अंक के करीब फिसलकर 81,550 के पास बंद हुआ। निफ्टी करीब 175 अंक फिसलकर 24,825 के करीब क्लोज हुआ है। निफ्टी मिडकैप में 0.15% की बढ़त देखने को मिली और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.10% की तेजी देखी गई।

Advertisement

इन स्टॉक्स में बिकवाली

Advertisement

बाजार में ऑटो, आईटी, एफएमसीजी सेक्टर्स में बिकवाली दर्ज की गई। निफ्टी में एचसीएल टेक, TCS के शेयर करीब 1-1% तक फिसल गए। ये आज के निफ्टी टॉप लूजर्स में शामिल रहे। वहीं, फार्मा, पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी में Biocon और Raymond के शेयर 1-1% तक उछल गए। ये आज के निफ्टी टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

Advertisement