शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन भयंकर बिकवाली दर्ज की गई. बाजार की बिकवाली में निवेशकों को इंट्राडे में 40 लाख करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ. क्योंकि नतीजों में NDA का प्रदर्शन उम्मीद से परे रहा. यही वजह रहा कि 2020 के बाद बाजार में कल सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 4389 अंकों की भारी गिरावट के साथ 72,079 पर बंद हुआ था. आज 5 जून को बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेत अच्छे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी 150 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. आज से रिजर्व बैंक की MPC मीटिंग भी शुरू होगी.
लोकसभा चुनाव के नतीजे
लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत हासिल हुआ है. BJP 240 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. इस लिहाज से NDA लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही. हालांकि, बाजार को BJP के बहुमत का अनुमान था. लेकिन NDA की सरकार बनने से भी करेक्शन ज्यादा नहीं चलेगी. ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म का तो यही मानना है. आज कैबिनेट की बैठक में 17वीं लोकसभा भंग होगी. शाम को दोनों पार्टी संगठन NDA और INDI अलायंस की मीटिंग पर नजर रहेगी. उम्मीद की जा रही है कि 9 जून से पहले नई सरकार बनेगी.
ग्लोबल मार्केट से संकेत
अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली. डाओ 140 अंक उछलकर 38711 पर बंद हुआ. नैस्डैक भी 28 अंकों की मजबूती के साथ 16850 के पार पहुंच गया. S&P 500 इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 5290 के पार पहुंच गया. वायदा बाजारों में भी खरीदारी हो रही है. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान और चीन के मार्केट में करेक्शन है. वहीं, कोस्पी और हेंगसेंग इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे.
कच्चे तेल में लगातार छठे दिन बिकवाली
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रही. ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 77 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया है. WTI क्रूड ऑयल भी 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. फिलहाल क्रूड का भाव 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. कच्चे तेल की कीमतों में करेक्शन की वजह डिमांड ग्रोथ को लेकर चिंता है.
विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली
शेयर बाजार में मंगलवार को तेज बिकवाली की बड़ी वजह में से एक संस्थागत निवेशकों की ओर तेज बिकवाली भी रही. इसके तहत कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 22000 करोड़ रुपए की बिकवाली की. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को कैश मार्केट में FIIs ने नेट ₹12,436.22 करोड़ के शेयर बेचे. इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कुल 3318.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. सोने 1 फीसदी और चांदी भी 3 हफ्ते के निचले स्तरों पर फिसल गया. कॉपर की कीमतें भी 1 महीने के निचले स्तरों पर आ गई. वहीं, गिरती बांड यील्ड से शेयर बाजार को सहारा मिल रहा. क्योंकि 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.3% पर आ गया है.
More Articles
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक