लोकसभा चुनाव के नतीजे के चलते शेयर बाजार में मंगलवार को एक्शन देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की मजबूत के साथ ओपनिंग हो सकती है. बाजार में कल की तूफानी तेजी जारी रह सकती है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 23500 के स्तर पर ट्रेड कर रहा. वहीं, एशियाई और वायदा बाजारों में मामूली कमजोरी हो सकती है. कच्चे तेल में तेज गिरावट से भी बाजारों को सपोर्ट दे सकता है.

Advertisement

अमेरिकी बाजारों में मजबूती

अमेरिकी बाजारों में कल गिरावट दर्ज की गई. जून महीने के पहले ट्रेडिंग में डाओ 115 अंक गिरकर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक में भी हल्की बढ़त दिखी. बाजार में कमजोर मैन्युफैक्चरिंग आंकडों से नरमी दिखी. मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर फैसला लेगा.

Advertisement

एशियाई बाजारों में कमजोरी

एशियाई बाजारों में मंगलवार को कमजोरी दर्ज की जा रही है. भारत के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बाजार की नजर है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ खुला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में एक चौथाई फीसदी का दबाव दिखा. चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है. वहीं, हेंगसेंग इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहा है.

Advertisement

FIIs की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल के सेशन में जोरदार खरीदारी की है. FIIs की खरीदारी को लेकर अनुमान है कि अगर NDA की सरकार बनती है तो खरीदारी बढ़ सकती है. FIIs ने कल कैश मार्केट में 6851 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. वहीं, DIIs के लिए ये आंकड़ा ₹1914 करोड़ का रहा.

कच्चे तेल में तेज गिरावट

ओपेक+ की मीटिंग के बाद कच्चे तेल में तेज करेक्शन दर्ज किया जा रहा. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा टूट गया है. तेल उत्पादक देशों के समूह ने प्रति दिन 2.2 मिलियन बैरल प्रोडक्शन घटाने की का ऐलान किया है. उत्पादन कटौती चरणों में किया जाएगा.

Advertisement

बाजार में कल दिखी जोरदार खरीदारी

शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार खरीदारी दर्ज की गई थी. प्रमुख इंडेक्स 3-3% से ज्यादा उछलकर नए हाई पर बंद हुए थे. सेIT को छोड़कर कल के सेशन में लगभग सभी सेक्टर में रैली दिखी. पहली बार सेंसेक्स 76,738 और निफ्टी 23,338 तक पहुंचे. खास बात रही की कल की तेजी में हैवीवेट शेयरों में मोमेंट देखने को मिला. इसमें RIL, SBI और ICICI Bank समेत HDFC Bank फोकस में रहे.