शेयर बाजार में गुरुवार को नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर खुल सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद मजबूत नजर आ रहे. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. एशियाई शेयर बाजारों में तेजी है. अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कल रिकॉर्ड बना. US FED पॉलिसी और महंगाई के आंकड़ों का भी असर बाजार पर देखने को मिल सकता है.

Advertisement

US FED ने 7वीं बार ब्याज दरें स्थिर रखी

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने जून पॉलिसी में भी ब्याज दरों को स्थिर रखा है. यानी इस बार भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये लगातार 7वीं बार है जब दरों को स्थिर रखा गया है. इस तरह से ब्याज दरें 5.25-5.50% की रेंज में बरकरार हैं. US FED ने 12 जून देर शाम इसकी जानकारी दी. हालांकि, अगले साल दरों में 4 बार कटौती के संकेत मिले हैं. इसके अलावा मई में कोर महंगाई दर 0.2% पर रही. मई CPI 3.4% से गिरकर 3.3% पर आ गई. आज मई के प्रोडूसर प्राइस इंडेक्स डेटा पर नज़र होगी.

Advertisement

US मार्केट का हाल

महंगाई और ब्याज दरों के आंकड़े जारी होने के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज एक्शन दिखा. डाओ 500 अंक की रेंज में कारोबार के बीच कारोबार किया, जोकि 35 अंक फिसलकर बंद हुआ. S&P 500 और नैस्डेक पर एक और शानदार दिन रहा, दोनों इंडेक्स नए हाई पर बंद हुआ. नैस्डेक में1.5% का बड़ा उछाल रहा, जोकि दिग्गज IT शेयरों में दमदार तेजी की वजह से उछला. बता दें कि एप्पल का शेयर 3% उछला.

Advertisement

घरेलू महंगाई के आंकड़े भी कमजोर

भारतीय इकोनॉमी के लिए भी अच्छी खबर रही. रिटेल महंगाई के आंकड़े बुधवार शाम को जारी हुए. मई महीने के दौरान रिटेल महंगाई दर 4.75% रही, जबकि अनुमान 4.9% की थी. इससे पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 4.83% रही थी. रिटेल महंगाई के आंकड़े मई में 12 महीने के निचले स्तर पर रहा.

Advertisement

विदेशी निवेशकों की लौटी खरीदारी

भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी लौटी है. FIIs ने कल कैश मार्केट में 427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, घरेलू संस्तागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 234 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.