Stock Market Holidays April 2025: मार्च का महीना आज खत्म हो जाएगा और अप्रैल महीने में भारतीय स्टॉक मार्केट 11 दिनों के लिए बंद रहने वाला है। इसमें शविवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ त्यौहारों की वजह से भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई पर आप किन-किन दिनों पर ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे, इसे फटाफट चेक कर सकते हैं।
इन दिनों पर अप्रैल में बंद रहेगा भारतीय शेयर मार्केट (April 2025 Stock Market Holidays)
भारतीय शेयर बाजार कुल 11 दिनों के लिए बंद रहेगा। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा महावीर जयंती, गुड फ्राइडे के अलावा अंबेडकर जयंती के कारण भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से ट्रेडिंग नहीं होगी।
इन दिनों पर भी अप्रैल में रहेगा शेयर बाजार
इसके अलावा शेयर मार्केट अप्रैल महीने में 5 अप्रैल को शनिवार और 6 अप्रैल को रविवार और रामनावमी के कारण बंद रहेगा। फिर अगले हफ्ते 12 और 13 अप्रैल को शनिवार और रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। 19 और 20 अप्रैल को भी वीकेंड रहेगा जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट हॉलिडे रहेगी। इसके बाद 26 अप्रैल को शनिवार और 27 अप्रैल को रविवार के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इस साल में कई त्यौहार शनिवार और रविवार को आने वाले हैं और इस वजह से कुछ ही दिनों पर शेयर मार्केट बंद रहेगा।
अप्रैल के बाद इन दिनों पर भी स्टॉक मार्केट में रहेगी छुट्टी (Stock Market Holiday News)
अप्रैल में कुछ छुट्टियों के अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में हॉलिडे रहेगा। फिर 27 अगस्त को श्री गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और दशहरे के कारण स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
इसके बाद 21 अक्टूबर को दिवाली है इसलिए इस दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। हालांकि, शेयर बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी जिसका समय की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसके बाद 22 अक्टूबर को दीपावली बालि प्रतिपदा के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा और फिर 5 नवंबर को प्रकाश गुरपुरब, श्री गुरु नानक देव की जयंती के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। फिर साल के अंत में 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें