Gandhi Jayanti Share Market Holiday: 2 अक्टूबर को देशभर में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांधी जयंती के मौके पर शेयर मार्केट में कारोबार होगा या नहीं? चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर शेयर बाजार बंद रहेगा? (Share Market Holiday on Gandhi Jayanti)

शेयर मार्केट सभी बड़े त्यौहार या दिवस के चलते बंद रहता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। इस दिन शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को दोनों भारतीय स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि अब शेयर मार्केट में नियमित सेशन 3 अक्टूबर को शुरू होगा और निवेशकों को ट्रेडिंग करने की अनुमति मिलेगी।

अक्टूबर में किन-किन दिनों पर शेयर बाजार में होगी छुट्टी? (Stock Market Holidays 2024)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, अक्टूबर में सिर्फ 2 अक्टूबर को ट्रेडिंग बंद रहेगी। 2 अक्टूबर के अतिरिक्त अक्टूबर महीने में और कोई अवकाश नहीं है।

Advertisement

इन दिनों पर शेयर बाजार रहेगा बंद (Stock Market Holiday)

2024 में शेयर बाजार अवकाशों की लिस्ट में अन्य दिन भी शामिल हैं। इसमें दिवाली लक्ष्मी पूजा पर 1 नवंबर, 2024 (बाजार नियमित समय के दौरान बंद रहेंगे, लेकिन दिवाली के शुभ अवसर को स्पेशल ट्रेडिंग होगी।)

इसके बाद गुरुनानक जयंती पर 15 नवंबर, 2024 पर शेयर बाजार बंद रहेगा। ये दिन गुरु नानक देव जी की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है।

Advertisement

इन जगहों पर 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बंद रहेगा शेयर बाजार

भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो अक्टूबर में चीन और हांगकांग में छुट्टियां पड़ने वाली हैं। चीन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में एक हफ्ते का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में इस हफ्तेभर चीन का शेयर मार्केट बंद रहने वाला है।

Advertisement

इसके बाद क्रिसमस जोकि 25 दिसंबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भी क्रिसमस के उपलक्ष्य में स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे। ये छुट्टियां निवेशकों को योजना बनाने का मौका भी देती हैं।

कमोडिटी मार्केट की कब रहेगी छुट्टी?

शेयर बाजार की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी आज बंद रहेगा। इसके अलावा दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को MCX पर सुबह से सेशन में कारोबार नहीं होगा और इसके बाद गुरुनानक जयंती के मौके पर 15 नवंबर को भी सुबह के सेशन में MCX पर कोई काम नहीं होगा। फिर साल के अंत में क्रिसमस पर MCX पर दोनों सेशन में कोई कामकाज नहीं होगा। इस दिन MCX के दोनों सेशन यानी सुबह और शाम के सेशन बंद रहेंगे।