Share Market Holiday 6 December: महाराष्ट्र सरकार ने डॉ बी आर अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर 6 दिसंबर को 'स्थानीय अवकाश' घोषित किया है। इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस भी कहा जाता है क्योंकि डॉ बी आर अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली में हुआ था। भीमराव रामजी अंबेडकर, को बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है।
क्या 6 दिसंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार?
दोनों एक्सचेंज पर 6 दिसंबर को छुट्टी करने की संभावना नहीं है। एनएसई के साथ इस पर चर्चा की है और दोनों एक्सचेंजों द्वारा ट्रेडिंग अवकाश घोषित करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 6 दिसंबर को महाराष्ट्र में स्थानीय अवकाश के बावजूद शेयर मार्केट सामान्य रूप से काम करेगा।
इसके अलावा कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में भी व्यापार खुला रहेगा। इसका मतलब है कि MCX और NCDEX पर 6 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सामान्य व्यापार होगा।
दिसंबर में इतने दिन के लिए नहीं होगी ट्रेडिंग
दिसंबर 2024 में केवल 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। दिसंबर 2024 के कैलेंडर के अनुसार, महीने में चार शनिवार (7, 14, 21 और 28 दिसंबर) और पांच रविवार (1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर) पड़ेंगे। अगर क्रिसमस की छुट्टी को भी जोड़ लिया जाए तो दिसंबर 2024 में कुल 10 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। 2024 में कुल मिलाकर बीएसई और एनएसई ने 14 स्टॉक मार्केट छुट्टियां घोषित की थीं,लेकिन अयोध्या राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' के कारण महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश किया था।
वहीं, 20 मई 2024 को मुंबई में लोकसभा चुनाव और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के चलते भी स्टॉक मार्केट बंद रहा। इस तरह, 2024 में कुल 17 स्टॉक मार्केट छुट्टियां हुईं थी।
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका