Stock Market Holiday, Eid-e-Milad 2025: आज यानी 5 सितंबर (शुक्रवार) को देशभर में ईद-ए-मिलाद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या ईद-ए-मिलाद के मौके पर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?
यदि आपके मन में भी यह सवाल है कि क्या शुक्रवार, 5 सितंबर को NSE और BSE खुले रहेंगे या बंद रहेंगे, तो आप अकेले नहीं हैं.. इस बात को लेकर बहुत से लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि शुक्रवार को शेयर बाज़ार में कामकाज होगा या नहीं? तो चलिए इस बारे में जानते हैं कि एनएसई और बीएसई ने आधिकारिक तौर पर क्या जानकारी दी है।
ईद-ए-मिलाद इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का प्रतीक है। यह इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल में मनाया जाता है।
क्या घरेलू शेयर बाजार में 5 सितंबर को छुट्टी है?
एनएसई और बीएसई के आधिकारिक होलीडे कैलेंडर को देखें तो ईद-ए-मिलाद के मौके पर कोई छुट्टी नहीं है। यानी इसका सीधा और साफ मतलब है कि शेयर बाजार खुले रहेंगे और उनमें सामान्य कामकाज होगा। कमोडिटी सेगमेंट में भी, सुबह या दोपहर के सेशन के लिए कोई अवकाश नहीं है। एक्सचेंज सामान्य रूप से काम करेंगे।
हालांकि खास बात यहां पर ध्यान रखने वाली ये है कि ईद-ए-मिलाद का दिन सामान्य छुट्टियों में शामिल नहीं है, लेकिन शेयर मार्केट में सेटलमेंट हॉलिडे जरूर है। यानी 5 सितंबर को शेयर बाजार में सेटलमेंट हॉलिडे रहेंगे।
क्या होती है सेटलमेंट हॉलिडे?
अब सवाल है कि ये सेटलमेंट हॉलीडे क्या होता है? दरअसल, स्टॉक मार्केट में सेटलमेंट हॉलीडे वह छुट्टी होती है, जिस दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग तो होती है, लेकिन लेन-देन की क्लियरिंग और किसी तरह से शेयरों का सेटलमेंट नहीं किया जाता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैंक, NSDL और CDSL जैसी डिपॉजिटरी और RBI बंद रहते हैं। NSE , BSE ने सोमवार 8 सिंतबर को भी सेटलमेंट हॉलिडे घोषित किया है।
सेटलमेंट होलिडे में शेयर खरीदा या बेचा जा सकता है?
स्टॉक मार्केट में हॉलीडे नहीं होने के चलते ट्रेडर्स या निवेशक सामान्य कामकाज दिनों की तरह ही शेयर खरीद या बेच सकते हैं। हालांकि, फंड और सिक्योरिटीज का भुगतान और निकासी अगले वर्किंग डे तक टाल दी जाएगी। यानी आपके द्वारा खरीदे या बेचे गए शेयर का क्रेडिट और डेबिट अगले वर्किंग डे में होगा।
4 से 8 सितंबर के बीच खरीदे गए स्टॉक केवल 9 सितंबर (मंगलवार) से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन आपकी होल्डिंग्स में दिखाई देंगे। 4 से 8 सितंबर के बीच सभी सेगमेंट के क्रेडिट बिल 9 सितंबर से ट्रेडिंग या निकासी के लिए उपलब्ध होंगे।
4 सितंबर को सुबह 8 बजे के बाद किए गए नियमित फंड निकासी रिक्वेस्ट पर 9 सितंबर (मंगलवार) को उसपर एक्शन दिखेगा। 5 सितंबर और 8 सितंबर को तत्काल निकासी उपलब्ध नहीं होगी। वहीं, मनी सेगमेंट 8 सितंबर को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा।
शेयर बाजार में अगली छुट्टी कब है?
2025 में शेयर बाज़ार में कुल 15 ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित की गई थीं। शेयर बाजार की आगामी छुट्टियों में ये दिन शामिल हैं-
- महात्मा गांधी जयंती और दशहरा - 2 अक्टूबर
- दिवाली या लक्ष्मी पूजन - 21 अक्टूबर
- हिंदू संवत वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर को एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजित किया जाएगा।
- दिवाली बलिप्रतिपदा - 22 अक्टूबर
- प्रकाश गुरुपर्व - 5 नवंबर
- क्रिसमस - 25 दिसंबर
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट