नयी दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबार दिन गिरावट दर्ज की गयी। अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो सबसे अधिक बिकवाली सरकार बैंक शेयरों में हुई। पीएसयू बैंकों का इंडेक्स 3 फीसदी नीचे आया। मेटल, फार्मा, इन्फ्रा और ऊर्जा शेयरों के इंडेक्स 1-1 फीसदी नीचे फिसले। डॉलर के मुकाबले रुपये ने भी सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स के 822 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1729 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,257.74 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,324.04 पर खुला और आखिर में 202.05 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 41,055.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,420.34 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,113.45 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,131.80 पर खुल कर 67.65 अंक या 0.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 12,045.80 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 11 में मजबूती और 19 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 1.86 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.70 फीसदी, टीसीएस में 0.89 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.66 फीसदी, टाटा स्टील में 0.65 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.42 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 3.20 फीसदी, सन फार्मा में 2.37 फीसदी, एनटीपीसी में 2.26 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.20 फीसदी, एचडीएफसी में 2.14 फीसदी और एसबीआई में 1.67 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी खूब बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.91 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 1.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.86 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.28 फीसदी की कमजोरी आयी।
यह भी पढ़ें - SIP : टॉप 5 स्कीम, केवल 500 रु महीने से निवेश संभव
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय