नयी दिल्ली। लगातार दो दिन चढ़ने के बाद शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गयी। इस गिरावट की असल वजह है प्रोफिट बुकिंग। निवेशकों ने ऊपर चढ़ चुके शेयरों में बिकवाली करके मुनाफा निकाल लिया, जिससे बाजार धड़ाम हो गया। अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और पीएसयू बैंकों में तेजी दर्ज की गयी, जबकि मेटल, ऑटो, इन्फ्रा और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। आज सेंसेक्स के 1,004 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1408 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,565.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,707.21 पर खुला और आखिर में 106.11 अंकों या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 41,459.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,709.30 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,201.20 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,219.55 पर खुल कर 26.55 अंक या 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 12,174.65 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 12 में मजबूती और 18 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 2.37 फीसदी, एसबीआई में 2.33 फीसदी, इन्फोसिस में 1.45 फीसदी, सन फार्मा में 1.12 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.98 फीसदी और टीसीएस में 0.97 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 3.78 फीसदी, एनटीपीसी में 1.71 फीसदी, टाटा स्टील में 1.57 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.51 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.44 फीसदी और एचडीएफसी में 1.37 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के उलट स्मॉल और मिड कैप शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं आया। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ज्यादा-ऊपर नहीं हुए। आज बीएसई मिडकैप में 0.01 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.02 फीसदी की गिरावट आयी।
यह भी पढ़ें - 3 करोड़ रु का फंड तैयार करने का प्लान, जानें हर माह का निवेश
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय