नई दिल्ली: चार दिन की तेजी के बाद इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ। जिस कारण शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 164.18 अंक की गिरावट के साथ 41,141.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,073.36 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 39.60 प्वाइंट नीचे 12,098.35 पर हुई। कारोबार के दौरान 12,073.95 का निचला स्तर छुआ था। कारोबारियों का कहना है दूसरे एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में बिकवाली हुई।
टाटा स्टील के शेयर में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। पावर ग्रिड का शेयर 2% लुढ़क गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब 1% नुकसान देखा गया। लार्सन एंड टूब्रो 0.7% और टाटा स्टील 0.6% नीचे आ गया। आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक बैंक 0.4% से 0.5% तक गिर गए।
एनटीपीसी के शेयर में 2.5% उछाल
दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर में 2.5% उछाल आया। हीरो मोटोकॉर्प में 2% और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.2% तेजी देखी गई। बजाज ऑटो, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयरों में 1% से 1.1% तक बढ़त दर्ज की गई। इन्फोसिस, नेस्ले, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर 0.2% से 0.7% तक ऊपर आ गए।
शेयर बाजार सुबह मामूली गिरावट के साथ खुला
दूसरी तरफ जानकारी दें कि आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 37.36 अंक की गिरावट के साथ 41,268.67 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.10 की गिरावट के सथ 12,131.85 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक और फार्मा लाल निशान पर खुले जबकि एफएमसीजी, ऑटो, आईटी और मीडिया हरे निशान पर। टीसीएस, एचसीएल टेक, टाइटन, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, विप्रो, बजाज ऑटो, गेल और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर खुले।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी