Stock Market Closing Today, 16 Oct: धनतेरस और दिवाली से पहले त्योहारी सीजन के बीच गुरुवार को शेयर बाज़ार में बंपर तेजी देखी गई। एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, कंज्युमपर ड्यूरेबल गुड्स और रियल्टी सेक्टर में धुआंधार खरीदारी के बीच स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल आई और बाज़ार हरे निशान के साथ बंद हुआ।
इसके साथ ही दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी50 (NSE Nifty 50) बढ़त के साथ बंद हुए। बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 862.23 अंक या 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,467.66 पर और एनएसई निफ्टी 50 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,585.3 पर रहा। लगभग 2206 शेयरों में तेजी, 1712 शेयरों में गिरावट और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Top Gainers & Losers
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक में रही, जबकि गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस, सन फार्मा, जियो फाइनेंशियल और इटरनल शामिल रहे।
वहीं, बीएसई पर टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एमएंडएम सबसे ज़्यादा लाभ में रहे, जबकि इंफोसिस और इटरनल (ज़ोमैटो) ही पिछड़े रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमशः 0.46 प्रतिशत और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पीएसयू बैंक (0.4% की गिरावट) को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए, जिनमें ऑटो, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी, एफएमसीजी, तेल और गैस 0.5-1.7 प्रतिशत तक बढ़े।
रुपया मजबूती के साथ बंद
भारतीय रुपया गुरुवार को 88.07 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे मजबूत होकर 87.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?