Stock Market Closing Today, 3 Oct : बैंक और मेटल सेक्टर में तेजी के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (3 अक्टूबर) को सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी देखी गई। इसके साथ लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में उछाल दर्ज हुई है।
बीते दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को लेकर शेयर बाज़ार में अवकाश रहने के बाद आज शुक्रवार को ट्रेडिंग शुरु हुई। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार में कमज़ोरी रही और सेंसेक्स 80,649.57 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया जबकि निफ्टी50 24,747.55 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।
बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 223.86 अंक या 0.28 प्रतिशत ऊपर 81,207.17 पर और एनएसई निफ्टी 50 57.95 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 24,894.25 पर रहा। सत्र के दौरान लगभग 2592 शेयर बढ़े, 1411 शेयर गिरे और 132 शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
निफ्टी पर टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक और एलएंडटी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीएसई पर, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शीर्ष लाभ पाने वालों में से रहे, जबकि टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट शीर्ष गिरावट में शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल सूचकांक में लगभग 2 प्रतिशत और पीएसयू बैंक में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके विपरीत, रियल्टी इंडेक्स 0.12 फीसदी फिसल गया और निफ्टी हेल्थकेयर 0.22 फीसदी नीचे रहा।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रुपया गिरावट के साथ बंद
भारतीय रुपया बुधवार के 88.69 के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 88.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?